Stock Market Today : शेयर बाजार में हल्की तेजी

Read Time:  1 min
Sensex
Sensex
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स (Sensex) 30 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,400 के पार

आज के शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) फ्लैट से हल्की तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स (Sensex) करीब 30 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 25,400 के ऊपर बना हुआ है।

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 4 जुलाई को सेंसेक्स 30 अंक चढ़कर 83,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 10 अंक की तेजी है, 25,400 के स्तर पर है।

सेंसेक्स Sensex के 30 में से 18 शेयरों में तेजी है। बजाज फाइनेंस, HUL और BEL चढ़े हैं। ट्रेंट, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील में गिरावट है।

निफ्टी के 22 शेयरों में तेजी, 27 में गिरावट है। जबकि एक में कोई बदलाव नहीं है। रियल्टी और FMCG में तेजी है। मेटल और ऑटो नीचे हैं।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.11% ऊपर 39,828 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.55% नीचे 3,068 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.72% गिरकर 23,897 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.41% ऊपर 3,475 पर कारोबार कर रहा है।
  • 3 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.77% नीचे 44,829 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 1.02% चढ़कर 20,601 पर और S&P 500 0.83% ऊपर 6,279 पर बंद हुए।

3 जुलाई को घरेलू निवेशकों ने ₹1,333 करोड़ के शेयर खरीदे

  • 3 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,481.19 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,333.06 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
  • जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
  • मई महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 11,773.25 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹67,642.34 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

कल 400 अंक चढ़कर 170 अंक गिरा था बाजार

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन आज यानी गुरुवार, 3 जुलाई को सेंसेक्स 170 अंक गिरकर 83,239 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 48 अंक की गिरावट रही, ये 25,405 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 गिरकर बंद हुए। कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व और अडाणी पोर्ट्स में गिरावट रही। मारुति, इंफोसिस और NTPC में खरीदारी रही।

निफ्टी के 50 में से 32 शेयरों में गिरावट और 17 में तेजी रही। जबकि एक में कोई बदलाव नहीं हुआ। NSE के मेटल, रियल्टी और सरकारी बैंकिंग शेयरों में 1% तक गिरावट रही। मीडिया, FMCG, ऑटो और फार्मा शेयरों में उछाल रही।

Read Also: Stock Market Closing : सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।