Latest News : सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 84,560 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

शेयर बाजार में आज यानी 17 दिसंबर को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 120 अंक गिरकर 84,560 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 42 अंक की गिरावट रही, ये 25,819 के स्तर पर आ गया। आज मीडिया, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में गिरावट रही। (PSU) बैंक करीब 1.5% चढ़ा।

मार्केट में बढ़त

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.81% ऊपर 4,031 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.19% ऊपर 49,477 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.22% ऊपर 25,291 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.17% ऊपर 3,831 पर कारोबार कर रहा है।
  • 16 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.62% नीचे 48,114 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.23% ऊपर और S&P 500 0.24% गिरकर बंद हुआ

KSH इंटरनेशनल का IPO आज से ओपन

KSH इंटरनेशनल लिमिटेड का (IPO) कल यानी 16 दिसंबर से ओपन हो गया है। इसमें 18 दिसंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 710 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। IPO में 420 करोड़ रुपए के फ्रैश शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं प्रमोटर्स 290 करोड़ रुपए के शेयर (ऑफर-फॉर-सेल) बेचेंगे।

अन्य पढ़ें: एलन मस्क डेटा सेंटर प्रदूषण: सांस लेना भी मुश्किल..

16 दिसंबर को FII ने ₹2,060 करोड़ के शेयर्स बेचे

  • 16 दिसंबर को FII ने 2,060 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। वहीं DII ने 770 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे हैं।
  • दिसंबर में 16 तारीख तक FIIs ने कुल ₹23,455 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹42,839 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में रही थी गिरावट

इससे पहले कल यानी 17 दिसंबर को शेयर बाजार में गिरावट रही थी। सेंसेक्स 534 अंक गिरकर 84,680 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 167 अंक की गिरावट रही, ये 25,860 के स्तर पर आ गया था।

सेंसेक्स कितने अंक पर बंद हुआ?

गिरावट का सिलसिला टूटा, निफ्टी 140 अंक, सेंसेक्स 427 अंक चढ़कर हुआ बंद6 days ago

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।