Sensex : सेंसेक्स 245 अंक टूटकर 83,383 पर बंद

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

निफ्टी में भी 67 अंकों की गिरावट, 25,500 के नीचे फिसला

भारतीय शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में बीएसई सेंसेक्स 245 अंक गिरकर 83,383 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई निफ्टी 67 अंकों की गिरावट के साथ 25,517 पर आ गया।

ऑटो और IT सेक्टर में बिकवाली का दबाव

प्रमुख सेक्टर्स में कमजोरी रही हावी- आज के कारोबार में ऑटो और (IT) सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। वैश्विक संकेतों में कमजोरी और डॉलर में मजबूती के चलते IT शेयरों पर दबाव बना रहा, जबकि ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली हावी रही

शेयर बाजार में आज यानी 14 जनवरी को गिरावट है। (sensex) सेंसेक्स 245 अंक की गिरावट के साथ 83,383 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 67 अंक गिरावट रही। ये 25,666 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में बढ़त रही। आज ऑटो, FMCG और IT शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल और सरकारी बैंकों के शेयर्स में बढ़त रही।

अन्य पढ़े: भरण-पोषण का हक- विधवा बहू को ससुर की संपत्ति से मिलेगा लाभ- सुप्रीम कोर्ट

ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.65% ऊपर 4,723 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.48% ऊपर 54,341 पर बंद हुआ।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.56% ऊपर 26,999 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.31% नीचे 4,126 पर बंद हुआ।
  • 13 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.80% गिरकर 49,191 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.10% गिरा। S&P 500 में 0.19% की गिरावट रही।

अमागी मीडिया लैब्स के IPO का आज दूसरा दिन

अमागी मीडिया लैब्स के IPO का आज दूसरा दिल है। इस IPO में 16 जनवरी तक निवेश किया जा सकेगा। कंपनी इसके जरिए 1,788.62 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹343 से ₹361 प्रति शेयर तय किया है। निवेशक कम से कम 41 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए ऊपरी स्तर पर ₹14,801 निवेश करने होंगे।

सेंसेक्स के अंक कैसे निर्धारित किए जाते हैं?

गणना कैसे की जाती है? सेंसेक्स की गणना सूचकांक में शीर्ष 30 शेयरों के समापन मूल्यों के योग को उनके संबंधित भारांक से गुणा करके की जाती है। भारांक प्रत्येक शेयर के मुक्त-फ्लोट बाजार पूंजीकरण पर आधारित होते हैं, इस मान को आधार बाजार पूंजीकरण से विभाजित करके, सूचकांक के आधार मूल्य से गुणा किया जाता है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।