Sensex : सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी में भी कमजोरी

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

कमजोर शुरुआत के साथ बाजार में कारोबार- घरेलू शेयर बाजार में आज कमजोरी देखने को मिली। सेंसेक्स 100 अंकों से अधिक गिरकर 83,500 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया, जबकि निफ्टी भी 50 अंकों की गिरावट के साथ फिसल गया।

ऑटो और IT सेक्टर में भारी बिकवाली

सेक्टोरल इंडेक्स पर दबाव- बाजार की गिरावट में ऑटो और आईटी सेक्टर की बड़ी भूमिका रही। इन दोनों सेक्टर्स में निवेशकों ने जमकर बिकवाली की, जिससे संबंधित शेयरों पर दबाव बना रहा।

शेयर बाजार में आज यानी 14 जनवरी को गिरावट है । (sensex) सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 83,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट है। ये 25,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। ऑटो और (IT) शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं मेटल सेक्टर में 0.79% की तेजी है।

ग्लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.24% ऊपर 4,703 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 1.53% ऊपर 54,370 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.90% ऊपर 27,090 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 1.20% ऊपर 4,138 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 13 जनवरी को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.80% गिरकर 49,191 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.10% गिरा। S&P 500 में 0.19% की गिरावट रही।\

अन्य पढ़े: Post Office: पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

विदेशी निवेशकों ने ₹1,499 करोड़ के शेयर बेचे

  • 13 जनवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने ₹1,499 करोड़ के शेयर बेचे।
  • इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹1,181 करोड़ के शेयर खरीदे।
  • दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे।

कल बाजार में गिरावट रही

शेयर बाजार में 13 जनवरी को गिरावट रही। सेंसेक्स 250 अंक गिरकर 83,628 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 58 अंक की गिरावट रही। ये 25,732 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी रही। फार्मा, रियल्टी, ऑटो और FMCG शेयर में बिकवाली देखने को मिली। वहीं मेटल, IT और बैंकिंग शेयर्स में बढ़त रही।

सेंसेक्स का इतिहास क्या है?

मुंबई शेयर बाजार ने 1986 में सेंसेक्स की रचना की थी। आज उसकी सिर्फ भारत में हीं नहीं बल्कि विदेश में भी प्रमुख इंडेक्स में गणना होती है। सेंसेक्स में 30 कंपनियों को समाहित किया गया है, जिसकी गणना मार्केट कैपिटलाइजेशन-वेटेज मेथाडोलाजी के आधार पर की जाती है। सेंसेक्स का आधारवर्ष 1978-79 है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।