घरेलू शेयर बाजार में आज मजबूत तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 485 अंकों की बढ़त के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी में 174 अंकों की बढ़त
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स 174 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ, जिससे बाजार का रुख सकारात्मक बना रहा।
शेयर बाजार में आज यानी 9 फरवरी को बढ़त रही। (sensex) सेंसेक्स 485 अंक की तेजी के साथ 84,066 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में 174 अंक की बढ़त रही, ये 25,867 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में बढ़त और 9 में गिरावट रही। आज मेटल, बैंकिंग और रियल्टी शेयर्स में बढ़त रही। अच्छे तिमाही नतीजों के बाद SBI का शेयर 7.63% बढ़कर बंद हुआ।
- जापान का निक्केई इंडेक्स 3.89% चढ़कर 56,363 पर और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4.10% ऊपर 5,298 पर बंद हुआ।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 1.76% चढ़कर 27,027 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.41% ऊपर 4,123 पर बंद हुआ।
- 6 फरवरी को अमेरिका का डाउ जोंस 2.47% ऊपर 50,115 पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.18% और S&P 500 1.97% चढ़कर बंद हुआ।
अन्य पढ़े: UIDAI-यूआईडीएआई ने एक करोड़ से अधिक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया पूरा
विदेशी निवेशकों ने 6 फरवरी को 1,950 करोड़ के शेयर खरीदे
- विदेशी निवेशकों (FII) ने 6 फरवरी को ₹1,950 करोड़ के शेयर खरीदे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने ₹1,265 करोड़ की बिकवाली की थी।
- दिसंबर 2025 में FIIs ने कुल ₹34,350 करोड़ के शेयर्स बेचे थे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹79,620 करोड़ के शेयर खरीदे थे।
आज से ओपन हुआ आय फाइनेंस का IPO
गुरुग्राम बेस्ड नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) आय फाइनेंस का IPO आज से ओपन हो गया है। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकेंगे। कंपनी इस इश्यू के जरिए 1,010 रुपए जुटाना चाहती है।
अन्य पढ़े: