UIDAI-यूआईडीएआई ने एक करोड़ से अधिक बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट किया पूरा

Read Time:  1 min
यूआईडीएआई
यूआईडीएआई
FONT SIZE
GET APP

नई दिल्ली। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने स्कूली बच्चों के आधार से जुड़ा बड़ा लक्ष्य हासिल किया है। देशभर के 83,000 स्कूलों में पढ़ने वाले 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट (Biometric Update) पूरा कर लिया गया है। आईटी मंत्रालय (IT Minister) ने बयान जारी कर इस मिशन मोड अभियान की जानकारी दी।

सितंबर 2025 से चला विशेष अभियान

यूआईडीएआई ने यह विशेष अभियान सितंबर 2025 में शुरू किया था। इस अभियान को यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यू-डाइस प्लस) ऐप से जोड़ा गया, जिससे स्कूलों को यह जानकारी मिल सकी कि किन बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट लंबित है। इसके बाद स्कूल परिसरों में विशेष शिविर लगाए गए और बच्चों का आधार अपडेट पूरा किया गया।

पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए नियम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूआईडीएआई के नियमों के तहत पांच साल से कम उम्र के बच्चों का आधार बनाते समय केवल फोटो, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र लिया जाता है। इस उम्र में फिंगरप्रिंट और आंखों की पुतली पूरी तरह विकसित नहीं होती, इसलिए इन्हें रिकॉर्ड नहीं किया जाता।

5 और 15 साल की उम्र में जरूरी अपडेट

जब बच्चा पांच साल और फिर 15 साल की उम्र पार करता है, तब आधार में फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट कराना अनिवार्य होता है। यदि यह अपडेट नहीं कराया गया, तो सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और नीट, जेईई, सीयूईटी जैसी परीक्षाओं में पंजीकरण के दौरान परेशानी आ सकती है।

शुल्क माफी से मिली बड़ी मदद

बच्चों को बायोमेट्रिक अपडेट के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूआईडीएआई ने 7 से 15 साल के बच्चों के लिए 1 अक्टूबर 2025 से एक साल तक शुल्क माफ कर दिया था। वहीं, 5 से 7 साल और 15 से 17 साल के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट पहले से ही मुफ्त है।

अन्य पढ़े: Delhi- लोकसभा में विपक्ष का जोरदार हंगामा, कार्यवाही करनी पड़ी स्थगित

आधार केंद्रों पर भी हुए लाखों अपडेट

स्कूलों के अलावा बच्चे देशभर के आधार नामांकन केंद्रों और आधार सेवा केंद्रों पर जाकर भी अपडेट करा सकते हैं। इस दौरान करीब 1.3 करोड़ बायोमेट्रिक अपडेट ऐसे केंद्रों पर भी पूरे किए गए। यूआईडीएआई के सीईओ ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इस अभियान में सहयोग की अपील की थी

Uidai के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?

भुवनेश कुमार ने अमित अग्रवाल के स्थान पर यूआईडीएआई के सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला। उत्तर प्रदेश कैडर के 1995 बैच के आईएएस अधिकारी भुवनेश कुमार ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।