Latest News : शेयर मार्केट 14 महीने बाद ऑल-टाइम हाई पर

Read Time:  1 min
शेयर मार्केट
शेयर मार्केट
FONT SIZE
GET APP

सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

  • शेयर बाजार ने 14 महीने बाद अभूतपूर्व तेजी दिखाई।
  • सेंसेक्स ट्रेडिंग के दौरान 86,055 के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंचा।

शेयर मार्केट आज यानी 27 नवंबर को 14 महीने बाद ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। (Nifty) निफ्टी ने कारोबार के दौरान 26,310 और सेंसेक्स ने 86,055 का लेवल छुआ। इससे पहले सेंसेक्स ने 27 सितंबर 2024 को 85,978 और निफ्टी ने 26,277 का ऑलटाइम हाई बनाया था

हालांकि बाद में ये नीचे आया। सेंसेक्स (sensex) केवल 110 अंक की शेयर मार्केट तेजी के साथ 85,720 पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी में 10 अंक की तेजी रही। ये 26,215 पर बंद हुआ। निफ्टी के ऑटो, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में तेजी रही। वहीं IT और रियल्टी सेक्टर में गिरावट आई।

शेयर बाजार में तेजी की वजह

स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवीश गौर ने कहा कि आज की तेजी की एक वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती है। एशियाई इंडेक्स मजबूती के साथ ऊपर कारोबार कर रहे हैं, जबकि वॉल स्ट्रीट ने कल रात पॉजिटिव नोट पर कारोबार खत्म किया।

  • इस बेहतर ग्लोबल रिस्क सेंटिमेंट ने भारतीय इक्विटी को सपोर्ट दिया और निचले स्तरों पर ताजा खरीदारी को प्रोत्साहित किया। एक और महत्वपूर्ण पॉजिटिव ट्रिगर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा संभावित ब्याज दर कटौती को लेकर नया उत्साह है।
  • बाजार में तेजी की दूसरी वजह शॉर्ट कवरिंग को माना जा रहा हैं। बीते तीन सेशन में शेयर बाजार में गिरावट आई थी। एक्सपर्ट का मानना है इसी वजह से शॉर्ट कवरिंग आई है।

अन्य पढ़ें: AI- 2028 तक 6000 कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान, AI बना वजह

ग्लोबल मार्केट में भी तेजी

  • एशियाई बाजार: कोरिया का कोस्पी 0.66% ऊपर 3,986 पर और जापान का निक्केई 1.23% ऊपर 50,167 पर बंद हुए है।
  • अमेरिकी बाजार: 26 नवंबर को डाउ जोन्स 0.67% चढ़कर 47,427 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.82%और S&P में 0.69% की तेजी रही।

बाजार को घरेलू निवेशक संभाल रहे

26 नवंबर को विदेशी निवेशक (FIIs) ने ₹4,969 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू निवेशक (DIIs- हमारे देश के बड़े फंड) ने ₹5,984 करोड़ की खरीदारी की।

इस महीने अब तक- FIIs ने ₹12,449 करोड़ के शेयर बेचे हैं। वहीं, DIIs ने ₹68,994 करोड़ के शेयर खरीदे। ऐसे में पता चलता है कि बाजार को घरेलू निवेशकों का ज्यादा सपोर्ट है।

₹100000 लगाकर कितना कमा सकते हैं ट्रेडिंग में शेयर बाजार?

अगर आप रोज़ केवल 1.05% लाभ का औसत बनाते हैं, तो 250 दिनों में (हर साल स्टॉक मार्केट खुला रहता है), ₹100,000 का निवेश लगभग ₹13.6 लाख में बदला जा सकता है (100,000 1.0105250=1,361,693). 250 दिनों से अधिक के लगभग ₹12.6 लाख का लाभ, प्रत्येक कार्य दिवस में आपने औसतन ₹5000 से अधिक कमाया होगा.

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।