Latest News : नए आधार ऐप में अपडेट: घर बैठे एड्रेस और नाम बदलें

Read Time:  1 min
आधार
आधार
FONT SIZE
GET APP

मोबाइल ऐप से आसान अपडेट

अब उपयोगकर्ता अपने आधार कार्ड (Aadhar card) की जानकारी सीधे नए आधार मोबाइल एप के जरिए बदल सकेंगे। इसके लिए उन्हें यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाने या किसी एएनसी/सीएससी सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी।

नाम और एड्रेस बदलने की सुविधा

  • नाम परिवर्तन: यदि आपका नाम बदल गया है या उसमें कोई सुधार करना है, तो अब इसे मोबाइल ऐप के जरिए घर बैठे अपडेट किया जा सकता है।
  • पता परिवर्तन: नया पता जोड़ना या पुराने पते में सुधार करना भी सीधा ऐप पर किया जा सकेगा।

अब आप घर बैठे आधार कार्ड में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। सरकार ने नए आधार एप में इस सुविधा को शुरू कर दिया है। वहीं, एड्रेस, नाम और ईमेल आईडी भी अपडेट करने की फैसिलिटी जल्द शुरू होगी। नई डिजिटल सर्विस की घोषणा आधार को रेगुलेट करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने की है।

इन बदलावों के लिए यूजर्स को किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। एप पर OTP वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन से सबकुछ चेंज किया जा सकेगा। इस सर्विस से दूरदराज इलाकों में रहने वाले लोग, सीनियर सिटिजन और माइग्रेट करने वालों को आसानी होगी

नई सर्विस कैसे काम करेगी?

UIDAI के मुताबिक एप के जरिए आधार में अपडेट की प्रोसेस काफी सिंपल है। इसके लिए कोई डॉक्यूमेंट या फिजिकल विजिट की जरूरत नहीं है। पूरी प्रोसेस कुछ मिनटों में हो जाएगी।

अन्य पढ़ें:  LPG: एलपीजी सिलेंडर हुआ और सस्ता फिर

अगर आपने एप डाउनलोड नहीं किया है तो इसे डाउनलोड करके सेटअप करना होगा। इसके लिए स्टेप्स…

  • सबसे पहले यूजर्स को AADHAAR एप डाउनलोड करना होगा।
  • यहां यूजर्स को अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करना होगा।
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP जाएगा, वेरिफिकेशन करना होगा।
  • आगे इस्तेमाल के लिए 6 अंकों का लॉगिन PIN सेट करना होगा।

एप में मोबाइल नंबर कैसे अपडेट होगा?

  • 6 अंकों का PIN डालकर आधार एप में लॉगिन करें।
  • स्क्रोल करके नीचे जाएं, सर्विसेज में ‘माय आधार अपडेट’ पर क्लिक करें।
  • सबसे पहले मोबाइल नंबर अपडेट का ही ऑप्शन आएगा, क्लिक करें।
  • यहां जरूरी डिटेल पढ़ें, कंटिन्यू पर क्लिक करें।
  • मौजूदा मोबाइल नंबर डालें, OTP वेरिफाई करें।
  • नया मोबाइल नंबर डालें OTP वेरिफाई करें।
  • फेस ऑथेंटिकेशन होगा, कैमरे में देखकर एक बार आंख बंद करें खोलें।
  • पेमेंट करने का ऑप्शन आएगा, ₹75 जमा करने के बाद प्रोसेस पूरी हो जाएगी।

आधार मोबाइल अपडेट क्यों जरूरी है?

आधार कार्ड देश की सबसे बड़ी आइडेंटिटी सर्विस है, जिसमें 130 करोड़ से ज्यादा लोगों का डेटा जुड़ा हुआ है। मोबाइल नंबर इसका सबसे अहम हिस्सा है, क्योंकि इसी से OTP के जरिए बैंक अकाउंट, सरकारी सब्सिडी, इनकम टैक्स वेरिफिकेशन और डिजिटल सर्विसेज जैसे डिजीलॉकर तक एक्सेस मिलता है।

अगर नंबर पुराना हो जाए या खो जाए तो कई समस्याएं हो सकती हैं। अभी तक इसे अपडेट करने के लिए एनरोलमेंट सेंटर जाना पड़ता था, जहां बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन और लंबी कतारों का झंझट होता है। लेकिन अब UIDAI डिजिटल तरीके से इसे आसान बनाने जा रहा है।

UIDAI ने पिछले महीने AADHAAR एप लॉन्च किया था

एक महीने पहले UIDAI ने आधार कार्ड का नया मोबाइल एप लॉन्च किया था। इसमें यूजर एक ही फोन में 5 लोगों के आधार रख सकते हैं। इसमें आधार की सिर्फ वही जानकारी शेयर करने का ऑप्शन है, जो जरूरी होते हैं।

इस ऐप में आप UPI में जिस तरह स्कैन कर पेमेंट करते है, उसी तरह आधार डिटेल्स शेयर कर सकते हैं। एप को ज्यादा सिक्योर बनाने के लिए इसमें फेस ऑथेंटिकेशन जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं।

नया आधार एप क्या है?

इस नए एप के जरिए परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों का आधार विवरण शामिल करने की सुविधा होगी। एप के इस्तेमाल से कोई नागरिक अपने आधार की पूरी या कुछ जानकारी देने के लिए स्वतंत्र होगा। इसके अलावा बायोमेट्रिक लॉक व अनलॉक व ऑनलाइन ही मोबाइल नंबर अपडेट की सुविधा मिलेगी।

अन्य पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।