తెలుగు | Epaper

Himachal : 500 मीटर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की हुई मौत

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Himachal : 500 मीटर खाई में गिरी कार, 6 लोगों की हुई मौत

चंबा. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है. चंबा जिले (Chamba District) के तीसा उपमंडल के चनवास इलाके में बीती रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया और यहां एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में कार सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

जानकारी के मुताबिक,  हादसे में चनवास में सरकारी स्कूल के शिक्षक राजेश कुमार की पत्नी और दोनों बच्चों सहित मौत हो गई. इसके अलावा, उनके जीजा की भी जान गई है. ये सभी लोग स्विफ्ट कार में सवा थे. राजेश अपने बेटी लड़की (17) और बेटे (15) को बनीखेत से वापस घर ला रहे थे. बनीखेत में बच्चों की पढ़ाई चल रही है. इस दौरान कार में साला हेमराज उर्फ फौजी भी सवार था. इसके अलावा, एक गांव के अन्य व्यक्ति ने भी गाड़ी में लिफ्ट ली थी.

खाई से सभी शवों को बाहर निकाला गया

बनीखेत के वापस लौटते वक्त स्विफ्ट कार (Swift Car) गांव से करीब एक किलोमीटर पहले भंजराडू से चनवास शाहवा मार्ग पर रात को खाई में गिर गई. गाड़ी के गहरी खाई में गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया. खाई से सभी शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है

स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है. चुराह विधानसभा से भाजपा विधायक हंस राज ने बताया कि बीती रात को साढ़े नौ बजे के करीब यह हादसा हुआ है. सूचना के बाद पूर्व प्रधान के अलावा, कई लोग मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि चार साल पहले ही यह रोड बना है. लेकिन यह काफी दुखद घटना है.

Read more : Bihar : सीतामढ़ी में शाह आज रखेंगे आधारशिला, बनेगा भव्य जानकी मंदिर

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

गैस बुकिंग के नाम पर ठगी, पुलिस की चेतावनी

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

LPG संकट से होटल कारोबार प्रभावित, ₹20 करोड़ नुकसान

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

कोमा में हरीश को इच्छामृत्यु की मंजूरी, परिवार की प्रतिक्रिया

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

खौलते दूध से झुलसकर मासूम की मौत

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

बच्चों को कुएं में फेंक ट्रेन के आगे कूदी मां

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

मुंबई में महिला कर्मचारियों के लिए ‘कम अर्ली–गो अर्ली’ सुविधा

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

सुप्रीम कोर्ट ने हरीश राणा को इच्छा मृत्यु की अनुमति दी

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

बिना सर्जरी के 14 महीने के बच्चे की जान बचाई, निगला 2.5 इंच का स्क्रू

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

देश में गैस सप्लाई संकट, ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

विदाई के बाद दूल्हे-दुल्हन पर दबंगों का हमला, मारपीट कर जेवर छीने

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

LPG सिलेंडर से भरा ट्रक चोरी, यूपी में सनसनी

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

पूर्व राज्यपाल दत्तात्रेय ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870