सलमान खान की उस फिल्म के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं जो आज से 20 साल पहले यानी साल 2005 में रिलीज हुई थी। यह एक कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर नजर आए थे। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा को लेना चाहते थे, लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने रिजेक्ट कर दिया था।
जानिए क्या था सलमान खान के फिल्म का नाम?
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है नो एंट्री। इस फिल्म में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बासू, लारा दत्ता, ईशा देओल और बोमन ईरानी जैसे कलाकार नजर आए थे।

सलमान के फिल्म ने की थी बंपर कमाई
नो एंट्री बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। boxofficeindia.com की मानें तो सलमान खान की इस फिल्म का बजट करीब 24 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में करीब 44 करोड़ की कमाई की थी। क्या आप जानते हैं इस फिल्म में बिपाशा बसु का रोल पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था।
प्रियंका ने किया रिजेक्ट, किसने की फिल्म
आईएमडीबी के मुताबिक, बोनी कपूर ने बताया था कि बिपाशा बसु का रोल बॉबी पहले प्रियंका चोपड़ा को ऑफर हुआ था। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा को चेक भी भेजा गया था। हालांकि, उस वक्त प्रियंका चोपड़ा मुझसे शादी करोगे फिल्म में व्यस्त थीं, इसलिए उन्होंने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था। बाद में फिल्म के लिए मिला चेक भी प्रियंका चोपड़ा ने लौटा दिया था।
- Telangana : पुलों के एप्रोच रोड निर्माण के लिए 148 करोड़ रुपये मंजूर – भट्टी
- Telangana : समय से पहले 86% चावल वितरण पूरा, तेलंगाना की बड़ी उपलब्धि
- Gurugram : सीआरपीएफ साहस और ‘नेशन फर्स्ट’ की प्रतीक – केंद्रीय मंत्री
- Adilabad : तारामती बारादरी में आदिवासी अतिथियों का भव्य स्वागत
- JNTU one time chance : JNTU का बड़ा फैसला