Spirituality : खूब होगी धनवर्षा, करना होगा यह उपाय

Read Time:  1 min
धनवर्षा
धनवर्षा
FONT SIZE
GET APP

आज के दौर में अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि लाख कमाने के बावजूद भी पैसे हाथ में नहीं टिकते। महीने का अंत आते-आते जेब खाली हो जाती है और बचत तो जैसे सपना बनकर रह जाती है। चाहे नौकरी हो या कारोबार, मेहनत की कोई कमी नहीं लेकिन धनवर्षा मानो किसी दूर की चीज हो गई हो। ऐसे हालात में कई बार वजह हमारी ही कुछ रोजमर्रा की आदतें बनती हैं, जिन पर हमारा ध्यान नहीं जाता।

घर की सुख-शांति और होगी धनवर्षा

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर की सुख-शांति और बरकत को बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कई आदतें ऐसी होती हैं जो अनजाने में मां लक्ष्मी की कृपा को दूर कर देती हैं और घर में दरिद्रता का कारण बन जाती हैं। अच्छी बात ये है कि ये सभी समस्याएं कुछ बेहद आसान बदलावों से ठीक की जा सकती हैं।

धनवर्षा

ऐसे बढ़ जाऐगी कमाई, होगी धनवर्षा

अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी कमाई का असर आपके जीवन में दिखे, और घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहे, तो इन सात आदतों से फौरन किनारा करना ही समझदारी है। ये बदलाव छोटे जरूर हैं, लेकिन इनका असर बड़ा होता है, इससे बरकत भी आएगी और घर में शांति भी बनी रहेगी।

  • पहली आदत गंदगी का माहौल। मां लक्ष्मी को स्वच्छता बेहद प्रिय है। घर में नियमित साफ-सफाई न हो, बाथरूम गंदे रहें या रसोई बिखरी पड़ी हो, तो बरकत रुक जाती है।
  • दूसरी आदत झाड़ू का अपमान। झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसे दरवाजे पर रखने, पैर लगाने या रात में झाड़ू लगाने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  • तीसरी आदत जूठे बर्तन रातभर छोड़ना। इससे घर में नेगेटिव एनर्जी आती है और आलस्य बढ़ता है, जो मां लक्ष्मी को नापसंद है
  • चौथी आदत देर तक सोना। सूरज निकलने के बाद तक सोते रहना वास्तु के अनुसार बेहद अशुभ माना गया है। इससे धन की देवी रुष्ट हो सकती हैं।
  • पांचवी आदत घर में कलह का माहौल। रोज़ के झगड़े, बुजुर्गों का अपमान या महिलाओं को अपशब्द कहने से लक्ष्मी दूर चली जाती हैं।
  • छठी आदत टूटी-फूटी चीजें घर में रखना। चाहे वो बर्तन हों, घड़ी हो या फर्नीचर-अगर वो टूटे हों, तो बरकत को रोकते हैं।
  • सातवीं आदत पूजा स्थान की गंदगी। मंदिर की जगह को हमेशा साफ रखें, रोज दीपक जलाएं और धूप-अगरबत्ती से वातावरण को पवित्र करें।

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।