తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : बिपाशा बसु की बहन ऑनलाइन ठगी का शिकार

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : बिपाशा बसु की बहन ऑनलाइन ठगी का शिकार

मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु की बहन विजयता बसु ऑनलाइन ठगी (Online Fraud) का शिकार हो गई। ठगों ने फर्जी पार्सल डिलीवरी (Fake Parcel Delivery) संदेश भेजकर उनके बैंक खाते से करीब 1.8 लाख रुपए उड़ा लिए। चौंकाने वाली बात यह है कि इस रकम से फ्रांस के हयात रिजेंसी होटल में ठहरने की बुकिंग तक कर डाली गई।

फर्जी पार्सल मैसेज से शुरू हुआ धोखाधड़ी का खेल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजयता बसु को एक अज्ञात नंबर (9233962194) से संदेश मिला—
“आपका पार्सल दूसरी बार डिलीवर करने की कोशिश की गई है। कृपया अपनी जानकारी की पुष्टि करें।” संदेश असली लगने पर उन्होंने दिए गए लिंक पर क्लिक कर जानकारी दर्ज कर दी। लिंक में “पार्सल कन्फर्मेशन” के नाम पर उनसे बैंक-संबंधी जानकारी मांगी गई और एक छोटा डिलीवरी चार्ज भी भुगतान करने को कहा गया।

कुछ ही मिनटों में 1.79 लाख की विदेशी ट्रांजैक्शन

जैसे ही विजयता ने अपने ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की जानकारी भरी, तुरंत उनके मोबाइल पर नोटिफिकेशन आया कि ₹1.79 लाख की विदेशी पेमेंट हो गई है। बाद में पता चला कि यह ट्रांजैक्शन फ्रांस में होटल बुकिंग के लिए की गई थी।

तुरंत कार्ड ब्लॉक, साइबर पोर्टल पर शिकायत

ठगी का पता लगते ही विजयता ने अपना कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की।इसके बाद उन्होंने 2 नवंबर 2025 को एन.एम. जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई। मामला आईटी एक्ट की धारा 66(C) और 66(D) के तहत दर्ज किया गया है।

फेक वेबसाइट और इंटरनेशनल पेमेंट गेटवे का उपयोग

पुलिस जांच में सामने आया कि ठगों ने

  • फेक वेबसाइट
  • इंटरनेशनल पेमेंट गेटवे
    का इस्तेमाल किया, जिसकी मदद से पैसा सीधे विदेशी अकाउंट में भेज दिया गया।

साइबर सेल कर रही गहन जांच

विजयता बसु ने चैट, संदेश और स्क्रीनशॉट पुलिस को सबूत के रूप में सौंप दिए हैं।
साइबर सेल अब

  • IP एड्रेस
  • पेमेंट रूट
  • विदेशी अकाउंट
    की जांच कर रही है।

मामला फिलहाल मुंबई साइबर सेल के पास है और जांच जारी है। यह घटना 27 सितंबर की बताई जा रही है

बिपाशा बासु की संपत्ति कितनी है?

बिपाशा बसु की गिनती बॉलीवुड की रईस एक्ट्रेसेस में होती है. बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास कुल 113 करोड़ रुपये की संपत्ति है. इसमें एक्ट्रेस का 16 करोड़ रुपये कीमत का घर भी शामिल है. बिपाशा ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए 2 करोड़ रुपये की तगड़ी रकम वसूलती हैं

Read More :

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

जयकृष्ण घट्टामनेनी की प्रथम चलचित्र तीसरा चरण पूरा

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

शर्वानंद भोगी चलचित्र में गंगा रूप प्रथम चित्र जारी

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

देवी श्री प्रसाद नायक बनकर एलम्मा चलचित्र में अवसर

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

बेल्लमकोंडा श्रीनिवास विवाह की तैयारी सगाई शीघ्र

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

Entertainment- स्कूल के दिनों से जुड़ी है श्रद्धा और वरुण की दिलचस्प कहानी

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

मंच पर कुर्सी से गिरते बच गए नाग चैतन्य, दर्शक हैरान

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

Entertainment- बॉलीवुड को अक्सर गलत तरीके से पेश किया जाता है- सुनील शेट्टी

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

फिर लौट रही कंचना, नए रूप में मचाएगी धमाल

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

ईरान और अमेरिका संघर्ष के बीच दुबई में फंसी

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

‘सलार 2’ चौंकाएगी, निर्माता का बड़ा बयान

‘रामायण’ में नोलन की एंट्री? बॉक्स ऑफिस धमाका!

‘रामायण’ में नोलन की एंट्री? बॉक्स ऑफिस धमाका!

‘पुलिस कंप्लेंट’ का ‘प्रेम ओ प्रेम’ हिट मेलोडी?

‘पुलिस कंप्लेंट’ का ‘प्रेम ओ प्रेम’ हिट मेलोडी?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870