मुंबई । हाल ही में अपने डांस और ग्लैमरस अंदाज (Glamorus Style) से सुर्खियां बटोरने वाली भोजपुरी अभिनेत्री त्रिशा (Bhojpuri Actress Trisha) ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो साझा किए, जिन्हें देखकर उनके फैंस झूम उठे हैं। दोनों ही वीडियो पर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है और लगातार लाइक व कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।
90 के दशक के रोमांटिक गाने पर लिप सिंक
पहले वीडियो में त्रिशा ने 90 के दशक के सुपरहिट रोमांटिक (Superhit Romantic) गाने ‘पहली पहली बार मोहब्बत की है’ पर लिप सिंक किया है। यह गाना साल 1999 में आई फिल्म ‘सिर्फ तुम’ का है, जिसे अलका याग्निक और कुमार सानू ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को समीर ने लिखा और संगीत मशहूर जोड़ी नदीम-श्रवण ने तैयार किया था।
वीडियो में त्रिशा छत पर नजर आ रही हैं, जहां बैकग्राउंड में तेज हवा चल रही है और उनकी साड़ी का पल्लू खूबसूरती से लहराता दिख रहा है। मल्टीकलर साड़ी और ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज में उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। खुले बाल और ब्राइट मेकअप के साथ उन्होंने गाने के हर शब्द पर अपने एक्सप्रेशन इतने शानदार दिए हैं कि वीडियो देखते ही बन रहा है।
भोजपुरी गाने पर जमकर थिरकीं त्रिशा
दूसरे वीडियो में त्रिशा कर मधु भोजपुरी गाने ‘हमरा मजनूआ पर लईकीन के भीड़ बा’ पर जोरदार डांस करती दिख रही हैं। पर्पल साड़ी में उनका ग्लैमरस लुक फैंस को खूब भा रहा है। इस गाने को एसकेडी राज और शिल्पी राज ने गाया है, जिसके बोल अमित आशिक ने लिखे और संगीत रौशन रॉक ने तैयार किया है। गाने का निर्देशन दीपक यादव ने किया है।
फैंस बोले- एक्सप्रेशन क्वीन
वीडियो में त्रिशा के डांस मूव्स और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने बेहतरीन हैं कि फैंस उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहे। त्रिशा कर मधु के दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और उनके चाहने वाले लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें एक्सप्रेशन क्वीन बता रहा है, तो कोई उनके लुक को शानदार कह रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता किसी फिल्मी पर्दे से कम नहीं है।
Read More :