Kavya Maran : अनिरुद्ध संग काव्या मारन की शादी? कोलीवुड में हलचल

Read Time:  1 min
Kavya Maran
Kavya Maran
FONT SIZE
GET APP

Kavya Maran : आईपीएल 2026 के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को लेकर एक दिलचस्प खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। मैचों के दौरान अपने एक्सप्रेशन से अक्सर चर्चा में रहने वाली काव्या मारन के जल्द शादी करने की खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उनकी शादी मशहूर संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर से हो सकती है।

पुराने अफवाहों ने फिर पकड़ी रफ्तार

काव्या मारन और अनिरुद्ध के रिश्ते की चर्चा पहले भी कई बार हो चुकी है। सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने उनके रिलेशनशिप को लेकर बातें शुरू कर दी थीं। उस समय इन खबरों को सिर्फ अफवाह माना गया था। लेकिन अब एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है।

परिवारों के बीच चल रही चर्चा?

कोलीवुड में चर्चा है कि इस बार मामला सिर्फ अफवाह तक सीमित नहीं है। खबरों के मुताबिक दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो साल 2026 के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

अन्य पढ़े: चांदी 1,722 रुपए और सोना 389 रुपए हुआ सस्ता

रजनीकांत की एंट्री से बढ़ी चर्चा

इन खबरों में सबसे ज्यादा चर्चा सुपरस्टार रजनीकांत के नाम को लेकर हो रही है। कहा जा रहा है कि अनिरुद्ध की (Kavya Maran) तरफ से रिश्ते की बात करने में रजनीकांत ने अहम भूमिका निभाई है। अनिरुद्ध का परिवार रजनीकांत से जुड़ा हुआ है और काव्या मारन के पिता कलानिधि मारन के साथ भी उनके अच्छे संबंध बताए जाते हैं। हालांकि अब तक दोनों परिवारों की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।