Dhurandhar movie : सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar) के फैंस के लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से एक बहुत बड़ा डबल सरप्राइज सामने आया है। अब तक नेटफ्लिक्स पर सफलता के झंडे गाड़ रही यह फिल्म अब एक नए अवतार में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। फिल्म का बहुप्रतीक्षित ‘रॉ अनकट वर्जन’ (Raw Uncut Version) 22 मई से एक साथ दो बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने जा रहा है।
नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर महाधमाका
नेटफ्लिक्स द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, ‘धुरंधर’ पार्ट 1 का बिना किसी कट वाला ओरिजिनल रॉ वर्जन 22 मई से नेटफ्लिक्स के साथ-साथ ‘जियो हॉटस्टार’ (Jio Hotstar) पर भी एक साथ स्ट्रीम किया जाएगा। इस अनकट वर्जन में सेंसर बोर्ड द्वारा हटाए गए बोल्ड डायलॉग्स, खूंखार एक्शन सीन्स और ओरिजिनल विजुअल्स को जस का तस रखा गया है। यह खास वर्जन हिंदी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगा।
अन्य पढ़े: Lucknow : मीरजापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी की स्थापना को मिली मंजूरी
‘धुरंधर 2’ की रिलीज पर बड़ा अपडेट
पहले भाग के अनकट वर्जन की घोषणा होते ही फैंस को लगा कि यह पार्ट 2 की रिलीज है, लेकिन मेकर्स ने स्थिति (Dhurandhar movie) साफ कर दी है। फैंस जिस ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, उसकी रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह सीक्वल फिल्म अपने तय समय के अनुसार 4 जून से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। हालांकि, पार्ट 1 के विपरीत ‘धुरंधर 2’ को केवल थिएटर वाले सेंसर वर्जन के साथ ही ओटीटी पर उतारा जाएगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :