తెలుగు | Epaper

Mumbai- ‘द 50 पैलेस’ से बाहर होते ही भावुक हुईं मोनालिसा, छलके आंसू

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Mumbai- ‘द 50 पैलेस’ से बाहर होते ही भावुक हुईं मोनालिसा, छलके आंसू

मुंबई । भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा रियलिटी शो द 50 से बाहर होने के बाद भावुक हो गईं। इंस्टाग्राम (Instagram) पर उन्होंने अपनी एविक्शन तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्हें शो के ‘द 50 पैलेस’ से बाहर निकलने का आदेश मिल गया है।

भावुक पोस्ट में जताया आभार

मोनालिसा (Monalisa) ने भावुक होकर लिखा कि भारी दिल से वह यह खबर साझा कर रही हैं, लेकिन उन्हें इस बात पर गर्व है कि पिछले 20 वर्षों से उनके फैंस उन्हें प्यार करते आए हैं और यह प्यार हमेशा बना रहेगा। अभिनेत्री ने पोस्ट में शो की टीम, मेकर्स और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि 50 सेलेब्रिटीज के बीच इस शो का हिस्सा बनना उनके लिए एक अनोखा और शानदार अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान का शुक्रगुज़ार होना चाहिए कि उन्हें हर बार नए अनुभव और अवसर मिलते हैं। “‘द 50’ भी मेरे लिए एक नया अवसर था। इसका कॉन्सेप्ट और गेम्स बेहद अलग थे, जिन्हें शायद मैं फिर कभी न खेल पाऊं। लेकिन यह यात्रा बहुत मजेदार और अद्भुत रही,” उन्होंने लिखा।

पति विक्रांत सिंह के लिए खास संदेश

पोस्ट के अंत में मोनालिसा ने अपने पति विक्रांत सिंह (Vikrant Singh) की प्रशंसा की, जो अभी भी शो में बने हुए हैं। उन्होंने लिखा, “विक्रांत मेरे मजबूत साथी हैं और एक बेहतरीन खिलाड़ी भी। मुझे उन पर बहुत गर्व है। कृपया आप सभी उनका प्यार और समर्थन बनाए रखें।” मोनालिसा शो में शानदार प्रदर्शन कर रही थीं और उनके अचानक बाहर होने से फैंस में निराशा भी दिखी। शो में उनके साथ उनके पति विक्रांत सिंह भी नजर आ रहे हैं, जो अब भी गेम में हैं।

अन्य पढ़े: Trump tariff warning : “खेल मत करो” ट्रंप चेतावनी, टैरिफ झटका तय!

बड़े सेलेब्रिटी लाइनअप से चर्चा में शो

द 50 अपने अनोखे फॉर्मेट और बड़े सेलेब्रिटी लाइनअप के कारण चर्चा में है। शो जियो, डिज्नी+ हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें युविका चौधरी, प्रिंस नरूला, रिद्धि डोगरा, करण पटेल, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, शिव ठाकरे, नीलम गिरी, सपना चौधरी, निक्की तंबोली, कृष्णा श्रॉफ समेत कई सेलेब्रिटी शामिल हैं।

Read More :

कक्षा 9 छात्रों के लिए सुनहरा मौका

कक्षा 9 छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Aha पर Hot Spot 2 Much रिलीज, सीक्वेल ने मचाई धूम

Aha पर Hot Spot 2 Much रिलीज, सीक्वेल ने मचाई धूम

Kerala Story 2 रिलीज़ को राहत, हाईकोर्ट ने स्टे हटाया

Kerala Story 2 रिलीज़ को राहत, हाईकोर्ट ने स्टे हटाया

Mumbai- 19 साल बाद फिर साथ दिखे अल्लू अर्जुन और काजल

Mumbai- 19 साल बाद फिर साथ दिखे अल्लू अर्जुन और काजल

Mumbai- अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में सैयामी खेर

Mumbai- अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में सैयामी खेर

उदयपुर की वादियों में साउथ स्टार्स लेंगे सात फेरे

उदयपुर की वादियों में साउथ स्टार्स लेंगे सात फेरे

Entertainment- शाहरुख के साथ स्क्रिप्ट पर होती रहती है चर्चा- विशाल भारद्वाज

Entertainment- शाहरुख के साथ स्क्रिप्ट पर होती रहती है चर्चा- विशाल भारद्वाज

चैतन्य की वृषकर्म झलक तय, मिस्टिक थ्रिलर को लेकर उत्साह!

चैतन्य की वृषकर्म झलक तय, मिस्टिक थ्रिलर को लेकर उत्साह!

Mumbai- दीपिका पादुकोण ने मंच पर बिखेरी भारतीय संस्कृति की खूबसूरती

Mumbai- दीपिका पादुकोण ने मंच पर बिखेरी भारतीय संस्कृति की खूबसूरती

Mumbai- रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ ‘पुष्पा 2’ बनी अवॉर्ड्स की बादशाह

Mumbai- रिकॉर्डतोड़ जीत के साथ ‘पुष्पा 2’ बनी अवॉर्ड्स की बादशाह

डेकोइट ‘रूबरू’ सॉन्ग आ रहा, रोमांस का आगाज़!

डेकोइट ‘रूबरू’ सॉन्ग आ रहा, रोमांस का आगाज़!

‘आया शेर’ सॉन्ग रिलीज, नानी का डांस हुआ वायरल!

‘आया शेर’ सॉन्ग रिलीज, नानी का डांस हुआ वायरल!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870