मुंबई । हॉलीवुड के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में 98वें अकादमी पुरस्कार (98th Academy Awards) (ऑस्कर) समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह की मेजबानी मशहूर कॉमेडियन कॉनन ओब्रायन ने की। इस बार कई फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, लेकिन ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ (One Battle After Another) और ‘सिनर्स’ ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं। ‘सिनर्स’ को 16 अलग-अलग कैटेगरी में नामांकन मिला, जबकि ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को 13 श्रेणियों में नॉमिनेशन हासिल हुआ और कई अहम कैटेगरी में जीत दर्ज कर फिल्म ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
तकनीकी श्रेणियों में भी रही कड़ी प्रतिस्पर्धा
ऑस्कर के तकनीकी पुरस्कारों में भी जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। बेस्ट साउंड की कैटेगरी में फिल्म ‘एफ-1’ को विजेता घोषित किया गया। फिल्म में रेसिंग इंजनों और टायरों की दमदार आवाज ने जूरी को काफी प्रभावित किया। इस श्रेणी में ‘फ्रैंकस्टीन’, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’, ‘सिनर्स’ और ‘सिरात’ भी नामांकित थीं। वहीं बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का पुरस्कार ‘सिनर्स’ के संगीतकार लुडविग गोरान्सन को मिला। इस कैटेगरी में जर्स्किन फेंड्रिक्स, मैक्स रिक्टर और जॉनी ग्रीनवुड (johny Greenwood) जैसे नाम भी शामिल थे।
सिनेमैटोग्राफी और डॉक्यूमेंट्री में भी खास उपलब्धियां
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ‘सिनर्स’ के लिए ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ को बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवॉर्ड दिया गया। वह इस श्रेणी में पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला बन गई हैं। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ को मिला। इस श्रेणी में ‘द अलाबामा सॉल्यूशन’, ‘कम सी मी इन द गुड लाइट’, ‘कटिंग थ्रू रॉक्स’ और ‘द परफेक्ट नेबर’ जैसी फिल्मों को भी नामांकन मिला था।
अंतरराष्ट्रीय फिल्म और लेखन में भी चमकी फिल्में
सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म का पुरस्कार ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला। वहीं बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का खिताब ‘ऑल द एम्प्टी रूम्स’ ने अपने नाम किया। पटकथा लेखन की कैटेगरी में ‘सिनर्स’ ने एक बार फिर बाजी मारी और इसके लेखक रयान कूगलर को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ के निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन को लेखन के लिए पुरस्कार मिला। इसके अलावा बेस्ट फिल्म एडिटिंग का अवॉर्ड भी ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को ही मिला।
अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद
अभिनय और अन्य पुरस्कारों में भी बड़ी जीत
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग का ऑस्कर फिल्म ‘फ्रैंकस्टीन’ को मिला। वहीं ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ की कास्टिंग डायरेक्टर कैसेंड्रा कुलुकुंडिस ने सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग के लिए पहला ऑस्कर जीता। इसी फिल्म में सहायक भूमिका निभाने वाले अभिनेता शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि एमी मैडिगन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब दिया गया। इसके अलावा बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म की कैटेगरी में ‘द सिंगर’ और ‘टू पीपल एक्सचेंज सलाइवा’ को विजेता चुना गया। इस तरह 98वें ऑस्कर समारोह में कई फिल्मों ने अपनी शानदार उपलब्धियों से दर्शकों और फिल्म जगत का ध्यान आकर्षित किया।
Read More :