Bhool Chuk Maaf: भूल चूक माफ का प्रमोशन करने जयपुर पहुंचे राजकुमार राव-वामिका

Read Time:  1 min
राजकुमार राव
राजकुमार राव
FONT SIZE
GET APP

शादी पर आधारित फिल्म हो, उसमें जॉनर कॉमेडी का हो तो राजकुमार राव ऐसी कहानी में हीरो बने नजर आते हैं। जल्द ही एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म में भी राजकुमार लीड रोल में दिखेंगे। यह फिल्म 9 मई को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में ही राजकुमार और वामिका को जयपुर में देखा गया। 

गोविंद देव जी मंदिर पहुंचे राजकुमार 

जयपुर में पहुंचकर सबसे पहले राजकुमार राव गोविंद देव जी के मंदिर गए। मंदिर में उन्हें मन्नत का धागा बांधते हुए देखा गया। जब राजकुमार मंदिर पहुंचे थो कई फैंस भी उन्हें देखने पहुंचे। गले में फूलों की माला डाले राजकुमार राव नजर आ रहे थे। मंदिर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

राजमंदिर सिनेमा में दिया फैंस को सरप्राइज 

गोविंद देव जी मंदिर जाने के बाद राजकुमार राव और वामिका गब्बी जयपुर के राजमंदिर सिनेमा देखे गए। दोनों ने फैंस को बड़े ही अनोखे अंदाज में सरप्राइज दिया। दोनों एक बड़े से हार्ट कटआउट के पीछे से दर्शकों के सामने आए। फैंस भी राजकुमार राव और वामिका को देखकर काफी खुश दिखे। 

ये है फिल्म की कहानी-कलाकार 

राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कहानी शादी से जुड़ी है लेकिन इसमें टाइम लूप का कॉन्सेप्ट भी है। फिल्म में रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की शादी का दिन आता ही नहीं है, हल्दी वाले दिन पर ही समय अटक जाता है। यही दिन बार-बार आता है। इस टाइम लूप से राजकुमार का किरदार कैसे बाहर निकलता है, यही फिल्म की कहानी है। करण शर्मा निर्देशित इस फिल्म में संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन और रघुबीर यादव जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं।

9 मई को रिलीज होगी फिल्म
दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले और करण शर्मा के निर्देशन में बनी भूल चूक माफ 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। जयपुर में मिले इस जबरदस्त रिस्पॉन्स से फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

Read more: Sanjay Leela Bhansali : भारतीय सिनेमा का शाही जादूगर

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।