Bollywood : डायरेक्ट एक्शन डे की क्रूरता को दर्शाती ‘द बंगाल फाइल्स’

Read Time:  1 min
द बंगाल फाइल्स’
द बंगाल फाइल्स’
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । मशहूर फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की आने वाली फिल्म द बंगाल फाइल्स (The bengal files) में पश्चिम बंगाल के हिंसक राजनीतिक अतीत पर से पर्दा उठाने की कोशिश की गई है। फिल्म का ट्रेलर रीलिज हो गया है। यह फिल्म 16 अगस्त 1946 डायरेक्ट एक्शन डे (Direct Action Day) की क्रूरता को भी दर्शाती है। ट्रेलर में इतिहास के काले अध्याय की झलक है। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म सच्ची घटनाओं पर केंद्रित है। इसकी शुरुआत डाइनिंग टेबल (Dining Table) पर बैठे बच्चे का नाम पूछने से होती है। धीरे-धीरे ट्रेलर आगे बढ़ता है तो 1946 और वर्तमान के पश्चिम बंगाल की दुविधा को दर्शाया गया है। रक्तरंजित गलियां, धर्मांध लोग और एक दूसरे को खत्म करने के इरादे से ललकारते लोग सीन दर सीन नजर आते हैं।

एक हुंकार कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे

घुसपैठियों से लेकर जिन्ना और महात्मा गांधी के मध्य हुई बातचीत का भी एक अंश है। फिल्मकार विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च इवेंट में कहा, द बंगाल फाइल्स एक चेतावनी है, एक हुंकार कि हम बंगाल को दूसरा कश्मीर नहीं बनने देंगे। हिंदू नरसंहार की अनकही कहानी को प्रामाणिकता प्रदान करने के लिए हमने कोलकाता में ट्रेलर लॉन्च करने का फैसला किया, और आप ट्रेलर में इसकी एक झलक देखेंगे। देश को तैयार रहना चाहिए क्योंकि अगर कश्मीर ने आपको चोट पहुंचाई, तो बंगाल आपको परेशान करेगा।

वहीं, फिल्म के कलाकार मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, द बंगाल फाइल्स में वह सब कुछ है जिसकी दर्शकों ने कभी उम्मीद नहीं की थी। मेरे लिए सिनेमा का यही उद्देश्य है, बदलाव लाना और वह दिखाना जो लोगों को देखने की जरूरत है। मैं आपको बता दूं, मैं आप सभी का प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। इस किरदार ने मुझे हमेशा आपके करीब पहुंचाया है और यह आपके लिए भी ऐसा ही करेगा।

द बंगाल फाइल्स इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है

फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्ममेकर की सच उजागर करने वाली फाइल्स ट्रिलॉजी का यह तीसरा पार्ट है; इससे पहले द कश्मीर फाइल्स और द ताशकंद फाइल्स आ चुकी हैं। इसमें मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार नजर आएंगे

विवेक अग्निहोत्री कौन हैं?

विवेक रंजन अग्निहोत्री एक भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक, और लेखक हैं, जो हिंदी सिनेमा में काम करते हैं. उन्होंने 2005 में फिल्म “चॉकलेट” से निर्देशन में डेब्यू किया. 2019 में, उन्हें “द ताशकंद फाइल्स” के लिए सर्वश्रेष्ठ पटकथा-संवाद के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उनकी हालिया फिल्म, “द कश्मीर फाइल्स”, कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. 

क्या विवेक अग्निहोत्री कश्मीरी है?

अग्निहोत्री का जन्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जवाहर कॉलोनी में प्रभु दयाल अग्निहोत्री और शारदा अग्निहोत्री के घर हुआ था । उनके पिता ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज में प्रोफेसर थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय, ग्वालियर से की।

Read more : Bihar : 22 अगस्त को पीएम मोदी आयेंगे गयाजी, कई योजनाओं की देंगे सौगात

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।