राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होने के लिए तैयार थी.मेकर्स ने अब इसे सिनेमाघर नहीं बल्कि डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है।
‘भूल चूक माफ’ वाराणसी की पृष्ठभूमि पर आधारित एक रोमांटिक कॉमेडी है। कहानी रंजन (राजकुमार राव) की है, जो अपनी प्रेमिका तितली (वामिका गब्बी) से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी हासिल करता है। शादी की तैयारियों के बीच एक अजीब टाइम लूप की घटना होती है, जिससे रंजन बार-बार हल्दी समारोह में फंस जाता है। तितली को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती, और रंजन इस समय चक्र में उलझ जाता है।
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ सिनेमाघरों में 9 मई को रिलीज होने वाली थी. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन हो गई थी। अब मेकर्स ने इस फिल्म को सिनेमाघरों पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
- मेकर्स ने फिल्म को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने के पीछे की वजह भी बताई है. अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 16 मई को वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। मेकर्स के इस मूव की लोग तारीफ भी कर रहे हैं।
- मेकर्स ने शेयर किया स्टेटमेंट
- हाल की घटनाओं और पूरे देश में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर, मैडॉक फिल्म्स और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने 16 मई को प्राइम वीडियो पर दुनियाभर में अपनी फैमिली एंटरटेनर, भूल चूक माफ को सीधे आपके घरों तक लाने का फैसला किया है। हालांकि हम सिनेमाघरों में आपके साथ इस फिल्म का जश्न मनाने के लिए उत्सुक थे, लेकिन राष्ट्र की भावना सबसे पहले आती है. जय हिंद।
रिलीज़ की नई तारीख
फिल्म पहले 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब इसे 9 मई 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया जाएगा। निर्माताओं ने एक नया मोशन पोस्टर जारी कर दर्शकों को इस बदलाव की जानकारी दी है।