Sensex : शेयर बाजार में जोरदार उछाल: सेंसेक्स 941 अंक चढ़ा

Read Time:  1 min
सेंसेक्स
सेंसेक्स
FONT SIZE
GET APP

रिकॉर्ड स्तर के करीब बंद हुआ बाजार

मुंबई : आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। BSE Sensex 941 अंकों की छलांग लगाकर 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। यह उछाल निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है।

निफ्टी में भी तेजी का माहौल

सिर्फ सेंसेक्स ही नहीं, बल्कि (Nifty 50 ) में भी अच्छी बढ़त दर्ज की गई। बैंकिंग, आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी हावी रही मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया

भारतीय शेयर बाजार में आज यानी बुधवार, 6 मई को तेजी रही। (Sensex) सेंसेक्स 941 अंक की तेजी के साथ 77,959 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 298 अंक की तेजी रही, ये 24,331 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट रही। ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, बैंकिंग और रिअल्टी शेयर्स में 2% से ज्यादा की बढ़त रही।

शेयर बाजार में तेजी की तीन बड़ी वजह

  • मिडल-ईस्ट में शांति की उम्मीद: अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम को लेकर सकारात्मक खबरें आ रही हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के शांति समझौते के संकेत देने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
  • कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: तनाव कम होने की उम्मीद और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही शुरू करने के प्रोजेक्ट फ्रीडम के ऐलान से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के नीचे आ गई हैं, जो भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए बड़ी राहत है।
  • वैश्विक बाजारों में मजबूती: अमेरिकी बाजारों (S&P 500 और Nasdaq) के रिकॉर्ड हाई पर बंद होने और एशियाई बाजारों जैसे- कोस्पी (साउथ कोरिया), निक्केई (जापान) और हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिखा है।

डेरिवेटिव मार्केट में NSE की 62.9% हिस्सेदारी

इंडेक्स ऑप्शंस में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी NSE का मार्केट शेयर जनवरी के 66.7% से बढ़कर मार्च में 72.1% पर पहुंच गया है। इंडेक्स ऑप्शंस में इसकी हिस्सेदारी 62.9% रही। वहीं कुल F&O प्रीमियम टर्नओवर में इसकी हिस्सेदारी 86.8% रही है।

अन्य पढ़े: india-public-wifi : पब्लिक वाई-फाई में बड़ा बदलाव, एक देश, एक पासवर्ड

मंगलवार को सेंसेक्स 251 अंक गिरकर बंद हुआ था

सेंसेक्स मंगलवार, 5 मई को 251 अंक (0.33%) की गिरावट के साथ 77,017 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंकों (0.36%) की गिरावट रही, ये 24,032 के स्तर पर बंद हुआ।

आज के कारोबार में ऑटो और FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही, जबकि रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।