हत्या करने के बाद खाया नॉनवेज
लखनऊ में एक बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को काटकर नीले ड्रम में भर दिया। परत दर परत हत्या के खुलासे हो रहे हैं। अब पता चला है कि अक्षत पिता की दूसरी शादी की बात से नाराज था, उसने हत्या के बाद शव के पास बैठकर नॉनवेज भी खाया था।
सूत्रों के मुताबिक लखनऊ में बेटे द्वारा पिता की हत्या करने के मामले में कुछ और खुलासे हुए हैं। पिता मानवेंद्र सिंह की दूसरी शादी की बातचीत से नाराज़ था हत्या करने वाला आरोपी बेटा। इस केस में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि हत्या के बाद बेटा (Akshat Pratap) अक्षत प्रताप ने शव के पास बैठक कर नॉनवेज खाया था।
इतना ही नहीं, मृतक मानवेंद्र सिंह (Manvendra Singh) की बेटी कृति भी पिता की हत्या के बाद अपना एग्जाम देने जाती रही । शव को ठिकाने लगाने के लिए बेटे अक्षत ने आरी और नीला ड्रम खरीदा था। दोनों भाई बहन अपनी चाची से मिलते भी रहे ताकि चाची उस कमरे में न जाएं जहां शव को छुपाकर रखा था।
लखनऊ में पुलिस अब बेटी कृति की भूमिका की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस हत्या कांड में कृति का क्या रोल है या फिर डर की वजह से वो खामोश रही।
अन्य पढ़े: Bengaluru : बच्चे की ड्रेसिंग बदलते समय अस्पताल ने किया भयानक ग़लती
शव के साथ बैठकर चिकेन और पनीर खाया
इस हत्याकांड की परतें खुलती जा रही हैं और रोज नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की पूछताछ में 21 साल के आरोपी बेटे अक्षत प्रताप सिंह उर्फ राजा ने बताया है कि पिता मानवेंद्र सिंह की हत्या के बाद वह अपनी चाची के पास गया था। उसने चाची से चिकन और पनीर की सब्जी बनवाई और वापस आया और लाश के पास बैठकर बहन कृति के साथ खाना खाया।
पिता को गोली मारी, तड़पते हुए देखता रहा
बता दें कि बीते 20 फरवरी की सुबह 4.30 बजे पिता के ही लाइसेंसी राइफल से बेटे अक्षत ने सोते हुए पिता मानवेंद्र सिंह के सिर में गोली मार दी थी। गोली मारने के बाद वो तब तक वहीं खड़ा रहा, जब तक बाप की सांसें नहीं रुक गईं। पिता को वह अपनी आंखों से तड़पता देखता रहा। इस घटना के वक्त बहन कमरे में मौजूद थी। इसके बाद अक्षत ने पिता के शव को ठिकाना लगाने की योजना बनाई। शव को थर्ड फ्लोर से लाकर ग्राउंड फ्लोर के कमरे के बाथरूम में रखा, शव को आरी से काटा और फिर ब्लू ड्रम में भर दिया।
अन्य पढ़े: