తెలుగు | Epaper

News Hindi : म्यूल-एकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ , छह गिरफ्तार

Ajay Kumar Shukla
Ajay Kumar Shukla
News Hindi : म्यूल-एकाउंट गिरोह का भंडाफोड़ , छह गिरफ्तार

हैदराबाद। साइबराबाद साइबर क्राइम पुलिस (Cyber ​​Crime Police) ने एक अंतर्राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया जो ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम (Trading scam) ऑपरेटरों को म्यूल बैंक खाते, चेकबुक और सिम कार्ड उपलब्ध कराता था। बीएनएस और आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरोहबैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म संचालकों को

जांच में पता चला कि गिरोह बैंक खाते और सिम कार्ड खरीदकर उन्हें फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म संचालकों को देता था, जो पीड़ितों की जमा राशि को इन खातों के माध्यम से भारी कमीशन लेकर स्थानांतरित करते थे। जब्त मोबाइल फोनों की फोरेंसिक जांच में 60 चेक लीफ की तस्वीरें और देशभर के लगभग 400 साइबर धोखाधड़ी मामलों से संबंध सामने आए। गिरफ्तार आरोपियों में वेनिगल्ला श्रीनिवास राव, चिट्टा गणेश, गांडलूरु नवीन कुमार रेड्डी, सतुरी राजेश, मड्डिरल्ला सुधीर और मोहम्मद अशरफ शामिल हैं। यह नेटवर्क कमीशन चेन के रूप में चलता था। प्रत्येक खाते को 10 हजार में बेचा जाता था और लेनदेन के आधार पर प्रति करोड़ रुपये पर 1 लाख रुपए तक का कमीशन कमाया जाता था।

टेलीग्राम आईडी के जरिए विदेशों भेजी जाती थी खातों की जानकारी

पुलिस ने बताया कि मोहम्मद अशरफ कथित तौर पर कई खाते टेलीग्राम आईडी के जरिए विदेशों में मौजूद गिरोह के धोखेबाजों को भेजता था। मामले में 1.09 करोड़ रुपए का सत्यापित नुकसान सामने आया है। पुलिस ने सात मोबाइल फ़ोन, तीन चेकबुक और 11 सिम कार्ड जब्त किए। साइबराबाद पुलिस ने जनता को बैंक खाते, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या ओटीपी किराए पर देने या साझा करने के खतरों के प्रति चेताया और बताया कि यह एक दंडनीय अपराध है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

सेवानिवृत्त जज से 1 करोड़ रुपये की ठगी

सेवानिवृत्त जज से 1 करोड़ रुपये की ठगी

साइबराबाद पुलिस की ‘फुट पेट्रोलिंग’ से बढ़ा भरोसा

साइबराबाद पुलिस की ‘फुट पेट्रोलिंग’ से बढ़ा भरोसा

पिता की हत्या कर बेटे ने खाई बिरयानी, बोला ‘बाय मिस्टेक’

पिता की हत्या कर बेटे ने खाई बिरयानी, बोला ‘बाय मिस्टेक’

पत्नी ने मां को खाना नहीं परोसा, पति ने गला घोंटा

पत्नी ने मां को खाना नहीं परोसा, पति ने गला घोंटा

युवती को कार से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

युवती को कार से खींचकर किया सामूहिक दुष्कर्म

पिता की दूसरी शादी की बात से नाराज था अक्षत

पिता की दूसरी शादी की बात से नाराज था अक्षत

एसबीआई एटीएम से 6 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

एसबीआई एटीएम से 6 लाख की लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

सीपीआई माओवादी के चार शीर्ष भूमिगत नेताओं ने छोड़ा संगठन

सीपीआई माओवादी के चार शीर्ष भूमिगत नेताओं ने छोड़ा संगठन

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

नशीले पदार्थों की तस्करी का आरोपी पुलिस के शिकंजे में

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

पुलिस की अनूठी पहल, देश का पहला ‘डिफ्रीज अकाउंट्स मेला’

पुलिस की अनूठी पहल, देश का पहला ‘डिफ्रीज अकाउंट्स मेला’

मोबाइल और बाइक चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और बाइक चोरी के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870