CM Fadnavis : पुणे विकास में दादागिरी सबसे बड़ी बाधक

Read Time:  1 min
CM Fadnavis
CM Fadnavis
FONT SIZE
GET APP

CM Fadnavis : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Fadnavis) ने कहा है कि पुणे में कुछ तत्वों द्वारा उद्योगों पर खास लोगों को नौकरी देने या ठेके दिलाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे दादागिरी करार देते हुए कहा कि यह प्रवृत्ति शहर के विकास की राह में सबसे बड़ी रुकावट बनती जा रही है। यह निवेशकों की व्यवहार्य और किफायती विकल्प चुनने की स्वतंत्रता को सीमित करती है। फडणवीस ने शुक्रवार को पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन ग्रोथ हब (PMR G-Hub) की शुरुआत के दौरान यह बयान दिया

फडणवीस ने दी चेतावनी

CM Fadnavis : मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर इस मानसिकता को खत्म नहीं किया गया तो राज्य का दूसरा बड़ा शहर और देश के प्रमुख आर्थिक केंद्रों में एक पुणें अपनी वास्तविक विकास क्षमता को प्राप्त नहीं कर पाएगा। 

केवल सरकारी स्तर पर बदलाव काफी नहीं

उन्होंने जोर देकर कहा कि सिर्फ सरकारी स्तर पर परेशानी मुक्त माहौल सुनिश्चित करना ही काफी नहीं है। व्यापाक सामाजिक और राजनीतिक पारिस्थितिकी तंत्र भी व्यवसायों के लिए अनुकूल होना चाहिए। 

स्वतंत्र रूप से काम नहीं कर पाएंगे निवेशक

CM Fadnavis :  मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस तरह के दबाव उद्योगपतियों की लागत और व्यावसायिक रणनीति को प्रभावित करते हैं, जिससे वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में टिक नहीं पाते। अगर निवेशकों को स्वतंत्र और किफायती सेवाएं नहीं मिलेंगी, तो वे न तो लंबे समय तक टिक पाएंगे और न ही वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे।

देवेंद्र की पत्नी का क्या नाम है?

इसे सुनेंअमृता फड़नवीस अमृता फडणवीस (जन्म रानाडे ; 9 अप्रैल 1979) एक भारतीय बैंकर, अभिनेत्री, गायिका और सामाजिक कार्यकर्ता हैं और महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी हैं।

फडणवीस का कास्ट नेम क्या है?

फडणवीस का जन्म नागपुर में एक मराठी देशस्थ ब्राह्मण परिवार में गंगाधर फडणवीस और सरिता फडणवीस के घर हुआ था। उनके पिता नागपुर से महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य थे।

अन्य पढ़ें: Maharashtra : पीओपी मूर्तियों पर अब लाल चिन्ह अनिवार्य

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।