Ashadha Amavasya: तुलसी पूजा से मिलेगा विशेष पुण्य

Read Time:  1 min
Ashadh Amavasya
Ashadh Amavasya
FONT SIZE
GET APP

इस साल आषाढ़ अमावस्या (Ashadha Amavasya) 25 जून को मनाई जाएगी, जिसे दर्श अमावस्या भी कहते हैं. ऐसा कहा जाता है आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी (Tulsi )के पौधे से किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और साथ ही पितरों की भी कृपा दिलाते हैं।

अमावस्या Ashadha Amavasya को हिंदू धर्म को धार्मिक और ज्योतिष की दृष्टि से बेहद पुण्यदायी और लाभकारी माना गया है. आषाढ़ माह में पड़ने वाली अमावस्या का खास महत्व होता है. इस साल आषाढ़ अमावस्या 25 जून को मनाई जाएगी, जिसे दर्श अमावस्या भी कहते हैं. दर्श अमावस्या का दिन पितरों की कृपा पाने के लिए सबसे उत्तम होता है. ऐसा कहा जाता है आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे से किए गए कुछ उपाय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं और साथ ही पितरों की भी कृपा दिलाते हैं।

आषाढ़ अमावस्या Ashadha Amavasya के दिन तुलसी के पौधे की पूजा करना शुभ माना गया है. इस दिन तुलसी को जल चढ़ाना, तुलसी के पास दीपक जलाना और तुलसी पर 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करना फलदायी होता है. हालांकि, अमावस्या के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना शुभ नहीं माना जाता है, लेकिन आप तुलसी के पौधे की पूजा कर सकते हैं और घी का दीपक जला सकते हैं. अगर आप आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करते हैं, तो आपके घर में धन लाभ के योग बनते हैं।

आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी के उपाय

तुलसी की पूजा:- आषाढ़ अमावस्या Ashadha Amavasya के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें. फिर तुलसी के पौधे को गंगाजल से साफ करें. इसके बाद, तुलसी के पौधे को रोली, चंदन, फूल और 16 श्रृंगार का सामान अर्पित करना चाहिए।

दीपदान:- आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं और अगरबत्ती अर्पित करें. अगर आप अगरबत्ती नहीं जलाना चाहते हैं, तो आप धूपबत्ती भी जला सकते हैं।

परिक्रमा:- आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे पर तांबे के लोटे जल चढ़ाना चाहिए. इसके बाद तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें और तुलसी माता को प्रणाम करें।

मंत्र जाप:- आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी माता की आरती करें और “ॐ श्री तुलस्यै नमः” मंत्र का जाप करना चाहिए।

तुलसी से धन प्राप्ति के उपाय

  • आषाढ़ अमावस्या Ashadha Amavasya पर तुलसी के पौधे में हल्दी की गांठ बांधने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
  • आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पौधे के पास तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ माना जाता है।
  • आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी के पौधे में पीला धागा या लाल कलावा बांधने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
  • आषाढ़ अमावस्या के दिन तुलसी के पत्तों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें. ऐसा करने से धन लाभ होता है।
  • आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी के पौधे में जल चढ़ाते समय कच्चे दूध की कुछ बूंदें मिलाने से आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है।
  • आषाढ़ अमावस्या पर तुलसी के पास एक कटोरी में गंगाजल डालकर पितरों का स्मरण करें. फिर उस जल का घर में छिड़काव करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Read more: Jyestha Amavasya 2025: जीवन की परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाले उपाय

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।