Chardham Yatra : 7 साल की बेटी के साथ यात्रा पर निकले पिता, लैंडस्लाइड में दबकर हुई मौत

Read Time:  1 min
Chardham Yatra
Chardham Yatra
FONT SIZE
GET APP
  • उत्तराखंड में चारधाम यात्रा (Chardham Yatra) के दौरान जौनपुर के रहने वाले हरिशंकर गुप्ता और उनकी 7 साल की बेटी ख्याति की लैंडस्लाइड में मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने के बाद से ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है
  • उत्तराखंड में बेटी के साथ चारधाम दर्शन करने गए जौनपुर के युवक और उनकी बेटी की लैंडस्लाइड (Landslide) में मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन शव लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकल चुके हैं. दरअसल, मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के साहबगंज मोहल्ले में रहने वाले हरिशंकर गुप्ता 20 जून को अपनी सात साल बेटी के साथ चार धाम यात्रा पर हरिद्वार गए थे।

उनके साथ उनके रिश्तेदार समेत कई अन्य लोग भी साथ गए थे. सोमवार को सभी लोग यमुनोत्री धाम से यात्रा करके लौट रहे थे कि अचानक नौकैंची के पास पहुंचते ही वह हादसे का शिकार हो गए. रास्ते में पैदल जाते समय लैंडस्लाइड होने से पहाड़ का एक हिस्सा उनके ऊपर आ गिरा, जिसमें पिता-बेटी समेत कई अन्य लोग भी दबकर घायल हो गए. हादसे के बाद हरिद्वार जिला प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. काफी देर बाद मलबे से पिता और बेटी का शव मिला।

लैंडस्लाइड में पिता और बेटी की मौत

चारधाम यात्रा पर गए हरिशंकर और उनकी मासूम बेटी ख्याति की मौत की खबर सोमवार की देर रात हरिद्वार जिला प्रशासन ने उनके परिजनों को दी. हरिशंकर के भाई अभय गुप्ता हादसे में भाई और भतीजी की मौत की खबर सुनते ही रोने लगे. पूरे परिवार में मातम पसर गया. मौत की खबर मिलने के बाद से ही हरिशंकर की पत्नी मिथिलेश समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है।

इलाके में पसरा मातम

हालांकि, पत्नी अपने चार साल के बेटे हार्दिक और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पति और बेटी का शव लेने के लिए हरिद्वार के लिए निकल गई है. पड़ोसियों ने बताया कि शव वहां से लाया नहीं जा सकता. इसलिए हरिद्वार में ही दाह संस्कार किया जा सकता है. फिलहाल, लैंडस्लाइड में पिता पुत्री की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा है।

Read more: Chardham Yatra शुरू, ऐसे करें फॉर ऑनलाइन पूजा बुकिंग।

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।