Bhojiwood : माही श्रीवास्तव, राजनंदिनी सिंह का भोजपुरी गीत ‘दिलवा में रख लिही’ रिलीज

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

भोजपुरी की चहेती एक्ट्रेस माही

भोजपुरी की चहेती एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव और पॉपुलर सिंगर राजनंदिनी सिंह की जोड़ी में रोमांटिक भोजपुरी गीत ‘दिलवा में रख लिही’ आ गया है। सिंगर राजनंदिनी सिंह ने बहुत ही मधुर आवाज में गाया है। उनकी सुरीली स्वर में गाया हुआ यह गीत सुनकर मन मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। वहीं इस गीत के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव वेस्टर्न लुक में कॉलेज गोइंग गर्ल के रूप में दिख रही हैं। वह अलग-अलग डिजाईन के वेस्टर्न ऑउटफिट में बड़ी ही कातिल लग रही हैं और सभी को दीवाना मस्ताना बना रही हैं। प्यार मोहब्बत और रोमांस से भरपूर यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

रोमांटिक भोजपुरी गीत में दिखेगा माही का जलवा

बता दें कि रोमांटिक भोजपुरी गीत ‘दिलवा में रख लिही’ के वीडियो में माही ने एक बार फिर अपनी अदा का जलवा बिखेर कर सबको चौंका दिया है। इसके वीडियो में दिखाया गया है कि माही श्रीवास्तव वेस्टर्न ड्रेस पहने अपनी सहेलियों के टहल रही है कि तभी उसकी नजर एक हैंडसम लड़के पर पड़ती है, जिसे देखते ही माही का दिल उस पर आ जाता है।

लिंकः https://youtu.be/NUZsgSE-U10?si=GxmSIngIc4Cx-D2W

इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि इस गाने में मस्ती है, प्यार है, मोहब्बत है और इंटरटेनमेंट का मसाला भी है। ऐसे तो बहुत से वीडियो सांग में मैंने काम किया है और सब गाने मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मगर इस वीडियो सांग में काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। इस गाने की शूटिंग का लोकेशन बहुत ही शानदार है और फ़िल्मांकन बहुत कमाल का किया गया है। प्रोड्यूसर रत्नाकर सर बहुत अच्छा वीडियो सांग की मेकिंग किये हैं। सर जितनी तारीफ की जाय वह कम ही होगा। उनके प्रोडक्शन में काम करना बहुत अच्छा लगता है।’

भोजपुरी

भोजपुरी सिंगर राजनंदिनी सिंह ने कही यह बात

सिंगर राजनंदिनी सिंह ने कहा कि ‘जब भी मुझे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के लिए गाना गाने का मौका मिलता है तो मुझे बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इस म्यूजिक कम्पनी से बेस्ट से बेस्ट गाने बनाये जाते हैं। हर गाने के वीडियो और ऑडियो पर बहुत ध्यान दिया जाता है। एक बार फिर मेरा गाया हुआ बहुत ही प्यारा गीत रिलीज हुआ है। जिसे सभी ऑडियंस को बहुत पसंद आ रहा है जिसके लिए सभी को सभी को दिल धन्यवाद देती हूं।’

रत्नाकर कुमार हैं भोजपुरी गीत के निर्माता

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गीत ‘दिलवा में रख लिही’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर राजनंदिनी सिंह ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने भक्तिमय परफॉमेंस किया है। इस गाने को गीतकार रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड राजन, कोरियोग्राफर एम के गुप्ता जॉय, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।