नीलगाय की टक्कर से टेंपो पलटा, एक की मौत, दो घायल
Uttar Pradesh के जौनपुर जिले में नीलगाय का आतंक है। जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र में नीलगाय की टक्कर से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ताजा खबर में एक बार फिर नीलगाय के टक्कर से एक टेंपो पलट गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। पौना गांव में सड़क पर अचानक नीलगाय आ जाने से एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें एक की मौके पर मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।

पौना गांव में नीलगाय से टकराई टेंपो
बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के पौना गांव का मुन्ना यादव अपना टेंपो लेकर धर्मापुर बाजार होते हुए वापस घर लौट रहा था। दोपहर के दो बजे टेंपो जैसे ही धर्मापुर-जफराबाद मार्ग पर पौना गांव में पहुंचा तभी अचानक सामने दौड़ते हुए एक नीलगाय आ गया, नीलगाय से टकराकर टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। टेंपो के नीचे टेंपो में सवार अभिषेक यादव उर्फ मोनू (23) पुत्र नवल यादव निवासी पौना की दबने के वजह से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मुन्ना यादव चला रहा था टेंपो
वहीं टेंपो में बैठा विशाल यादव (24) और टेंपो चला रहा मुन्ना यादव (30) घायल हो गया। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घायल विशाल और मुन्ना को जिला अस्पताल भिजवाया गया। घटना के बाद अभिषेक यादव उर्फ मोनू के घर पर कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी जफराबाद जय प्रकाश यादव ने बताया कि उन्हें इस घटना की कोई जानकारी नही है और न ही कोई सूचना मिली है।
अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं
यूपी के जौनपुर जिले के जफराबाद में नीलगाय की टक्कर से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वन विभाग को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक्शन लेना चाहिए।
- Karnataka crime news : कर्नाटक में विदेशी महिला से दुष्कर्म
- Telangana : बकरीद को लेकर समन्वय बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन के निर्देश
- Britain Central: मध्य एशिया पर ब्रिटेन की नजर
- Telangana : मल्काजगिरी में ट्रैफिक उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
- Hyderabad : हर फाइल के पीछे इंसान को याद रखें अधिकारी – उपमुख्यमंत्री