తెలుగు | Epaper

तेजस से अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण

digital@vaartha.com
[email protected]

भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस LCA AF MK1 ने बुधवार ( 12 मार्च) को ओडिशा के चांदीपुर तट से अस्त्र (ASTR A) मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (BVRAAM) है, जिसका मतलब है कि यह दुश्मन के विमान को बिना देखे ही मार गिराने में सक्षम है। इस परीक्षण को एरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मिलकर पूरा किया.

अपने लक्ष्य को सटीकता से मार गिराया

परीक्षण के दौरान स्वदेशी अस्त्र मिसाइल ने हवा में उड़ रहे अपने लक्ष्य को सटीकता से मार गिराया. इस दौरान सभी तकनीकी प्रणालियां सही ढंग से काम करती रहीं, जिससे यह साबित हो गया कि यह मिसाइल अपने लक्ष्य को पूरी ताकत और सटीकता से भेद सकती है. यह मिसाइल 100 किमी से अधिक दूरी तक के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है. एडवांस और नेविगेशन क्षमताओं से लैस इस मिसाइल को पहले ही भारतीय वायु सेना में शामिल किया जा चुका है.

रक्षा तकनीक की दिशा में मील का पत्थर

यह सफलता भारत की रक्षा तकनीक को और मजबूत बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है. आने वाले समय में इस मिसाइल और तेजस विमान की और भी उन्नत क्षमताओं का परीक्षण किया जाएगा. यह सफलता ADA, DRDO, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों की एकीकृत टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है. इसमें CEMILAC, DG-AQA, IAF और टेस्ट रेंज टीम का अहम योगदान रहा है.

अस्त्र मिसाइल की खासियत

यह दुश्मन के किसी भी विमान को आसानी से निशाना बना सकती है।.यह मिसाइल बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल है.।यह दुश्मन के विमान को बिना देखे ही मार गिराने में सक्षम है।

राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर दी बधाई

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर DRDO, IAF, ADA और HAL की टीम को बधाई दी. वहीं, DRDO के चेयरमैन डॉ. समीर वी कामत ने वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों के योगदान की सराहना की. साथ ही प्रदर्शन मूल्यांकन की दिशा में आगे के परीक्षणों की योजना बनाई गई है. इस मिसाइल को पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया था.

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

रिश्वत मामले में सजा घटाई गई

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

iQOO Z11x 5G लॉन्च, कीमत और फीचर्स

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

टैबलेट के फीचर्स और कीमत

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

आधी रात ट्रांसफर पर ममता का गुस्सा

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे चुनाव, पार्टी अब किसे उतारेगी मैदान में ?

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Bihar- नीतीश कुमार फिर निकलेंगे समृद्धि यात्रा पर, राज्यसभा चुनाव के बीच किया ऐलान

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Rajya Sabha Election- ओडिशा में विधायकों में झड़प, बिहार में 3 कांग्रेस विधायक रहे गायब

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Bihar- राज्यसभा मतदान के बीच सीएम नीतीश का औचक निरीक्षण, पटना समाहरणालय पहुंचे

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha- राज्यसभा चुनाव की वोटिंग शुरू बिहार, ओडिशा और हरियाणा में सियासी जंग

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

Rajya Sabha Election- जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, वोट डालकर दिखाया जीत का इशारा

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870