हैदराबाद। पुलिस ने 72 घंटे के अंदर दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया है। इस मामलें एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। अलवाल पुलिस स्टेशन, सीसीएस मेडचल और एसओटी मेडचल जोन की टीमों ने आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया।
चार मई को मिली थी दोहरे हत्याकांड की सूचना: पुलिस उपायुक्त
पुलिस उपायुक्त, मेडचल जोन, साइबराबाद एन. कोटि रेड्डी ने बताया कि बीते चार मई को बोज्जा लता, पत्नी वेंकन्ना, माचाबोलरम निवासी से एक शिकायत प्राप्त हुई। उसने बताया कि उसका परिवार पिछले 8 वर्षों से माचाबोलरम में रह रहा था, और एक अपार्टमेंट में चौकीदार के रूप में काम कर रहा था। उसके माता-पिता, राजम्मा और कनकैय्या, पिछले 5 महीनों से अलवाल में पास में ही रह रहे थे। उसके पिता पिछले दो महीनों से बीमार थे, और वह रोजाना उनसे मिलने जाती थी। बीते 3 मई को, लगभग शाम सात बजे उसके माता-पिता उसके घर आए और लगभग दोपहर दो बजे चले गए।
माता-पिता को खून से लथपथ देखकर सन्न रह गई बोज्जा लता
बोज्जा लता अगली सुबह, 4 मई को सुबह वह अपने माता-पिता के घर दूध का पैकेट देने गई। वहां देखा तो उन्हें सिर पर गंभीर चोट और खून बहने के साथ खाट पर लेटा हुआ पाया। अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें डंडे से हमला करके मार डाला और सोने व चांदी के आभूषण चुरा लिए। घटना रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामलें की छानबीन शुरू कर दी।
कुख्यात अपराधी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया: पुलिस उपायुक्त
पुलिस उपायुक्त, मेडचल जोन, साइबराबाद एन. कोटि रेड्डी ने आगे बताया कि घटना को अंजाम देने वाले Murder के आरोपी चिंताकिंडी अनिल कुमार, निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी, माचाबोलारम को गिरफ्तार किया गया। अनिल चोरी, हत्या के प्रयास, बलात्कार आदि कई मामलों का आरोपी है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण के साथ पिछले अपराध रिकॉर्ड की समीक्षा की गई।
आरोपी को पकड़ने में तीन टीमें शामिल रही
आरोपी को पकड़ने वाली police टीमों में अलवाल पुलिस स्टेशन की अपराध टीम, सीसीएस मेडचल, एसओटी मेडचल जोन शामिल रही। डीसीपी मेडचल जोन, साइबराबाद एन. कोटि रेड्डी की देखरेख में अलवाल पीएस के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर ऑफ पुलिस और सीसीएस मेडचल तथा एसओटी मेडचल जोन की टीमों के सराहनीय प्रयासों की हम बहुत सराहना करते हैं। उनके समर्पण और त्वरित कार्रवाई को उचित रूप से पुरस्कृत किया जा रहा है
- Inflation: महंगाई का दोहरा प्रहार
- Gold: सोना-चांदी बाजार विश्लेषण: ईरान जंग के बीच भारी गिरावट और निवेश की स्थिति
- Rajya Sabha- कांग्रेस का आरोप-राज्यसभा चुनाव में विधायकों को 5-5 करोड़ का ऑफर
- West Bengal- चुनाव से पहले आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की मुख्य सचिव नंदिनी हटाईं गईं
- IPL 2026- आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगा सकते हैं वैभव सूर्यवंशी- अभिनव मुकुंद