UP News : विधानसभा व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

चुनाव को लेकर कमर कस लें कार्यकर्ता : डॉ. अरविंद राजभर

Uttar Pradesh के संत कबीर नगर जिले के धनघटा स्थित तहसील बाग में मंगलवार को आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व मंत्री डॉ अरविंद राजभर ने कहा कि आगामी विधानसभा व जिला पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ता कमर कस लें। आगामी विधानसभा व जिला पंचायत चुनाव में पार्टी चुनावी तैयारियों में जुटी है। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए समाज की एक जुटता पर बल दिया।

विजय दिवस पर सभी लोगों से घर में दीपक जलाने का आह्वान

उन्होंने आगामी 10 जून को विजय दिवस पर सभी लोगों से घर में दीपक जलाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि सत्ता में रहते हुए पार्टी ने समाज के उत्थान के लिए सतत प्रयत्नशील है। पार्टी के प्रयासों से बिजली बिलों पर लगने वाले ब्याज को सरकार ने माफ कर दिया। युवाओं के विकास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित युवा उद्यमी योजना कारगर साबित हो रही है। योजना के तहत युवा पांच लाख रुपये ऋण के रूप में प्राप्त कर स्वरोजगारी बन सकते है।

चुनाव

चुनाव में गुमराह होने की जरूरत नहीं : डॉ. राजभर

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं कर सकते। आगामी विधानसभा व जिला पंचायत चुनाव में गुमराह होने की जरूरत नहीं है। डॉ राजभर ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव हेलीकॉप्टर से जिला पंचायत के चुनाव प्रचार करने आऊंगा। विपक्षी पार्टियों के नीद उड़ाने के साथ ताकत का भी एहसास हो की पार्टी किसी से कम नहीं है।

पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगी

इसी क्रम में माला देवी ने कहा कि पार्टी ने विश्वास जताया और टिकट दिया तो पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने का काम करेंगी। पार्टी के नीतियों पर खरा उतरते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए एवं जनता का मान—सम्मान बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। विधायक रामानंद बौद्ध ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभासपा जिलाध्यक्ष उमेश राजभर ने किया। इस अवसर पर पीतांबर राजभर, विनोद राजभर, मनोज राजभर, राजकरण राजभर, अमन राजभर, रामशब्द राजभर समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।