UP News : करंट का झटका, 4 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

मौत के ताण्डव से काशीदास बाबा की पूजा में छाया मातम

Uttar Pradesh के गाजीपुर जिले में एक तरफ गांव में पूजन की तैयारियां चल रही थीं, दूसरी ओर मौत मंडरा रही थी और सुबह 7:30 बजे वह टूट पड़ी। गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के नरवर गांव में बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। कशीदास बाबा के पूजन कार्यक्रम के लिए मंडप तैयार किया जा रहा था तभी अचानक एक बांस ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया। एक ही पल में खुशियां मातम में बदल गईं। तेज करंट की चपेट में आकर 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं।

मौत

करंट से मौत की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस

हादसे में जान गंवाने वालों में छोटे लाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) शामिल हैं। सभी की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के वक्त चीख-पुकार मच गई। कुछ लोग मदद के लिए दौड़े तो कुछ बेसुध होकर रोने लगे। घायल हुए अभिरिक यादव (16), संतोष यादव (32) और जितेंद्र यादव (30) को गंभीर हालत में मऊ के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

4 जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम

इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। पूरे नरवर गांव पर मातम छा गया है। हर घर से रोने की आवाज़ आ रही है। 4 जवान बेटों की अर्थियां एक साथ उठेंगी। इससे बड़ा दुख क्या हो सकता है? जहां देवी-देवताओं के जयकारे गूंजने थे, वहां अब सिर्फ आंसू हैं, सन्नाटा है।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।