UP के जौनपुर में भी भारत जोड़ा यात्रा निकालेंगे नदीम जावेद

Read Time:  1 min
FONT SIZE
GET APP

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं नदीम जावेद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के भाजपा नेतृत्व की उदासीनता, जौनपुर के अधिकारियों के गैर ज़िम्मेदाराना रवैए से जौनपुरवासियों में असंतोष साफ दिखाई दे रहा है। जनहित के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए पदयात्रा की शक्ल में एक बड़े जनांदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है, जिसको जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। यह बातें जौनपुर सदर से पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नदीम जावेद ने जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही।

राज्य सरकार पूरी तरह से फेल : नदीम जावेद

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से फेल है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। लूट, हत्या, डकैती, छिनैती और महिलाओं के साथ उत्पीड़न जैसे संगीन मामले प्रदेश की पहचान बनते जा रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अनेक तरह के संगीन अपराध से जनपद भी अछूता नहीं है, जनपद में भी आए दिन छिनैती व बहन बेटियों के साथ उत्पीड़न हो रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक विषय होने के साथ-साथ जिला प्रशासन के फेलियर को भी दर्शाता है।

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ : नदीम जावेद

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं। आज इस बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद ये बात निकल कर आई है कि जनपद जनता के बुनियादी मुद्दों पर एक बड़ा जनांदोलन खड़ा करने की जिस दिशा में जिले का संगठन और हम सब लोग मिलकर काम कर रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता संजीव सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार का माहौल है।

संचालन प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह ने किया। बैठक को प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, राकेश सिंह डब्बू, राकेश मिश्रा, लाल प्रताप सिंह, जौहर अब्बास, जयमंगल यादव, शेर बहादुर सिंह, जयप्रकाश मिश्रा, फैयाज हाशमी, शाहनवाज मंजूर सभासद, हिशामुद्दीन कुरैशी, विनय तिवारी, अरुण शुक्ला, रेखा सिंह, राजकुमारी मिश्रा, राजीव निषाद आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह व आभार प्रकट शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरिफ ख़ान ने किया।

digital@vaartha.com

लेखक परिचय

[email protected]

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।