International : गाम्बिया में प्रवासी नाव डूबने से 70 लोगों की दर्दनाक मौत

Read Time:  1 min
गाम्बिया
गाम्बिया
FONT SIZE
GET APP

बेंजुल। पश्चिम अफ्रीका (South Africa) के तट पर एक बड़ा हादसा हुआ। गाम्बिया (Gombia) के विदेश मंत्रालय ने बताया कि एक प्रवासी नाव के पलट जाने से 70 लोगों की मौत हो गई। यह नाव गाम्बिया से रवाना हुई थी और इसमें मुख्य रूप से गाम्बिया और सेनेगल के नागरिक सवार थे। यह घटना मॉरिटानिया के तट के पास हुई।

यूरोप पहुंचने की खतरनाक कोशिशें जारी

बता दें कि यूरोपीय संघ के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 46,000 से ज्यादा अवैध प्रवासी इसी रास्ते से कैनरी द्वीप पहुंचे थे जबकि 10,000 से ज्यादा प्रवासियों की समुद्र में डूबकर मौत हो गई थी। गाम्बिया सरकार ने इस घटना के बाद अपने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसी जोखिम भरी यात्राओं से बचें जो लगातार लोगों की जान ले रही हैं।

150 में सिर्फ 16 लोग बचाए गए

अधिकारियों के अनुसार नाव पर लगभग 150 लोग सवार थे जिनमें से केवल 16 लोगों को ही जीवित बचाया जा सका। यह हादसा अटलांटिक रूट पर हुआ जिसे दुनिया का सबसे खतरनाक प्रवासन मार्ग माना जाता है। इस रास्ते से हर साल हजारों लोग स्पेन के कैनरी द्वीपों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं।

यमन में भी हुआ था नाव हादसा

इस बीच बीते 4 अगस्त को यमन (Yaman) के अदन की खाड़ी में एक और नाव हादसा हुआ था। इस हादसे में 54 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग लापता हो गए थे। यह नाव 154 इथियोपियाई नागरिकों को लेकर बेहतर जीवन की तलाश में जा रही थी। संयुक्त राष्ट्र की माइग्रेशन एजेंसी ने बताया कि हादसे में 12 लोग ही बच पाए।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।