Aleppo clashes : सीरिया के अलेप्पो शहर में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। सीरियाई सेना और कुर्द-नेतृत्व वाली सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस (SDF) के बीच जारी भीषण झड़पों के चलते हजारों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं। सेना द्वारा शहर के दो कुर्द इलाकों को “बंद सैन्य क्षेत्र” घोषित किए जाने के बाद हालात और बिगड़ गए।
सीरिया के सामाजिक मामलों के विभाग के अनुसार, अब तक 45 हजार से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। अधिकांश लोग उत्तर-पश्चिम में स्थित अफरीन इलाके की ओर पलायन कर रहे हैं। सेना ने नागरिकों के लिए मानवीय गलियारे खोले हैं, जिनके जरिए कई परिवार पैदल ही सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं, जबकि कुछ को बसों से बाहर निकाला गया।
“हम झड़पों से बचने के लिए भागे हैं। हमें नहीं पता (Aleppo clashes) अब कहां जाएंगे। चौदह साल से युद्ध देख रहे हैं, अब बहुत हो गया है,” 38 वर्षीय अहमद ने अपने बेटे को पीठ पर उठाए हुए कहा।
ये भी पढ़ें: Budget- रविदास जयंती की छुट्टी से बदली परंपरा, पहली बार रविवार को पेश हो सकता है आम बजट
एक अन्य विस्थापित नागरिक अम्मार राजी ने बताया, “मेरे छह बच्चे हैं, जिनमें दो छोटे हैं। हालात इतने खराब हैं कि घर छोड़ना पड़ा। मुझे डर है कि हम दोबारा लौट भी पाएंगे या नहीं।”
मंगलवार से शुरू हुई इन झड़पों में अब तक नौ लोगों की मौत हो चुकी है। यह संघर्ष उस मार्च समझौते के विफल होने के बाद भड़का है, जिसके तहत SDF को सीरिया की केंद्रीय सरकारी व्यवस्था में शामिल किया जाना था।
सीरियाई सेना ने अलेप्पो के शेख मकसूद और अशरफिया इलाकों में मौजूद SDF ठिकानों को वैध सैन्य लक्ष्य करार दिया है। दोपहर 3 बजे के बाद इन इलाकों को पूरी तरह बंद सैन्य क्षेत्र घोषित कर दिया गया और नागरिकों से तुरंत निकलने को कहा गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहर के स्कूल, विश्वविद्यालय और सरकारी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। अलेप्पो हवाई अड्डे से उड़ानों को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। पूरे शहर में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :