జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య జైశంకర్, రూబియో భేటీ..ట్రేడ్​ డీల్​పై హర్షం ఫెడ్ ఛైర్మన్‌గా కెవిన్ వార్ష్.. గ్లోబల్ మార్కెట్లలో ప్రకంపనలు H-1B వీసా షాక్, లక్ష డాలర్ల ఫీజు ఘోర విమాన ప్రమాదం..15 దుర్మరణం కొత్త H-1B వీసా దరఖాస్తులను నిలిపివేసిన టెక్సాస్ 16 వేల మంది ఉద్యోగులకు లేఆప్స్ USలో మంచు తుఫాన్.. 29 మంది మృతి పెళ్లి వేడుకలో ఆత్మాహుతి దాడి ఇరాన్ వైపు భారీగా యుద్ధ నౌకలు చంద్రుడిపై హోటల్ ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ట్రంప్‌కు విజ్ఞప్తి చేసి యువకుడి ఆత్మహత్య

Cyprus : साइप्रस और भारत मिलकर करेगा आतंकवाद का खात्मा

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: June 16, 2025 • 4:02 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

साइप्रस की सरकार ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने उन्हें सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3 से सम्मानित किया।

तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में साइप्रस पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस सरकार ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस 3 से सम्मानित किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने पीएम मोदी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में खुले समर्थन का ऐलान किया। पीएम मोदी ने भी राष्ट्रपति निकोस को भारत आने का निमंत्रण दिया है।

हाईलाइटस

आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई में खुले समर्थन का ऐलान किया

इससे पहले सम्मान मिलने के बाद पीएम मोदी ने इसके लिए राष्ट्रपति निकोस को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, “मैं साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह सिर्फ नरेंद्र मोदी का ही नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान है। यह हम भारतीयों की क्षमताओं और आकांक्षाओं का सम्मान है। यह हमारी संस्कृति, बंधुत्व और वसुधैव कुटुम्बकम की विचार धारा का सम्मान है।”

उन्होंने कहा, “मैं यह सम्मान भारत और साइप्रस के बीच मित्रता पूर्ण संबंधों और साझा मूल्यों को समर्पित करता हूं। यह पुरस्कार शांति, सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता तथा हमारे लोगों की समृद्धि के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।”

भारत और साइप्रस के बीच साझेदारी आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को छुएगी

इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि भारत और साइप्रस के बीच सक्रिय साझेदारी आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को छुएगी। उन्होंने कहा, “हम न केवल अपने देशों की संयुक्त प्रगति को मजबूत करेंगे बल्कि एक शांतिपूर्ण और सुरक्षित वैश्विक वातावरण बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे।”

Read more : Gujrat : पूर्व सीएम रूपाणी के निधन पर आज एक दिन का राजकीय शोक

# national # Paper Hindi News #Ap News in Hindi #Breaking News in Hindi #Google News in Hindi #Hindi News Paper bakthi breakingnews delhi latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.