Gujrat : पूर्व सीएम रूपाणी के निधन पर आज एक दिन का राजकीय शोक

Read Time:  1 min
पूर्व सीएम रूपाणी
पूर्व सीएम रूपाणी
FONT SIZE
GET APP

अहमदाबाद | अहमदाबाद विमान हादसे में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की जान चली गई। विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। आज राज्य सरकार ने एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। जिसके तहत सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है।

कार्यालयों में सरकारी आदेशानुसार शोक मनाया गया

दिवंगत विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज राजकोट में किया जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार ने एक दिन का शोक घोषित किया है। आज राज्य भर के कार्यालयों में सरकारी आदेशानुसार शोक मनाया गया। राज्य भर के सरकारी दफ्तरों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी और अन्य प्रमुख नेता उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होंगे।

DNA से हुई शव की पहचान

रूपाणी, लंदन जा रही एअर इंडिया की उड़ान एआई-171 में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में शामिल थे जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में सवार लोगों में से 241 की मौत हो गई। केवल एक यात्री ही बच पाया। इसके अलावा इस त्रासदी में जमीन पर 29 लोगों की मौत हो गई जिसमें एमबीबीएस के पांच छात्र भी शामिल हैं। चूंकि रूपाणी का शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी, इसलिए रविवार को शव की पहचान उनके रिश्तेदारों के डीएनए नमूनों से मिलान के बाद की गई।

राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

शहर के सिविल अस्पताल में सोमवार को जब रूपाणी का शव उनके परिजनों को सौंपा गया तो उस समय उनकी पत्नी अंजलि रूपाणी और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य मंत्री भी मौजूद थे। रूपाणी के पार्थिव शरीर को राजकोट ले जाया जाएगा।

पहुंच सकते हैं अमित शाह

आम लोगों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किए जाने के लिए रूपाणी के शव को एक घंटे तक उनके घर पर रखा जाएगा। शाम को अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। रूपाणी को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के उनके घर पहुंचने की संभावना है।

Read more : Mp : सांसद रवि किशन ने उज्जैन में भस्म आरती कर महाकाल के किए दर्शन

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।