Indian attacked in Thailand : थाईलैंड में भारतीय पर ट्रांसजेंडरों का हमला | पटाया में हंगामा

Read Time:  1 min
Indian attacked in Thailand
Indian attacked in Thailand
FONT SIZE
GET APP

Indian attacked in Thailand : थाईलैंड के पटाया शहर में एक भारतीय नागरिक पर ट्रांसजेंडर समूह द्वारा किए गए हमले से हड़कंप मच गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना पिछले महीने 27 तारीख को पटाया की एक व्यस्त सड़क पर हुई। पैसे न देने के कारण कुछ ट्रांसजेंडर सेक्स वर्कर्स ने भारतीय नागरिक पर सामूहिक रूप से हमला किया। सूचना मिलते ही इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंचीं और पीड़ित को बचाया गया।

अन्य पढ़े: भारत में बेहतर खेल दिखाने को लेकर उत्साहित ग्लेन फिलिप्स

हमले में घायल व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय राज जसूजा के रूप में हुई है। शरीर पर चोटों के चलते पहले उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद (Indian attacked in Thailand) पट्टामाकून अस्पताल में भर्ती कराया गया। वायरल वीडियो में ट्रांसजेंडरों को राज जसूजा का पीछा करते हुए लात-घूंसे मारते देखा जा सकता है।

घटना से पहले पीड़ित और एक ट्रांसजेंडर के बीच कहासुनी होने की बात सामने आई है। इसके बाद ट्रांसजेंडर ने अपने साथियों को बुला लिया, जिससे मामला हिंसक हो गया। हालांकि विवाद की असली वजह को लेकर प्रशासन ने अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।