Meghalaya coal mine blast : कोयला खदान में धमाका 10 मजदूरों की मौत, हड़कंप!

Read Time:  1 min
Meghalaya coal mine blast
Meghalaya coal mine blast
FONT SIZE
GET APP

Meghalaya coal mine blast : में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। ताश्खाई इलाके की एक कोयला खदान में गुरुवार को जोरदार विस्फोट होने से कम से कम 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाका इतना भीषण था कि अंदर काम कर रहे श्रमिक बाहर निकल ही नहीं पाए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

अन्य पढ़े: सेंसेक्स 79 अंक बढ़कर 83,818 पर बंद

अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में ज्यादातर मजदूर Assam के रहने (Meghalaya coal mine blast) वाले प्रवासी श्रमिक हैं। एक की पहचान हो चुकी है, जबकि अन्य की शिनाख्त की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिशें जारी हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अवैध ‘रैट-होल माइनिंग’ के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।