తెలుగు | Epaper

Breaking News: Pakistan: पाकिस्तान: पूर्व ISI चीफ फैज़ हमीद को 14 साल की सज़ा

Dhanarekha
Dhanarekha
Breaking News: Pakistan: पाकिस्तान: पूर्व ISI चीफ फैज़ हमीद को 14 साल की सज़ा

4 गंभीर आरोपों में दोषी

इस्लामाबाद: पाकिस्तान(Pakistan) की एक मिलिट्री कोर्ट ने खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व प्रमुख फैज़ हमीद को 14 साल कैद की सज़ा सुनाई है। उन पर करीब 15 महीने तक कोर्ट मार्शल की कार्रवाई चली। सेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, फैज़ हमीद को चार गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया गया है, जिनमें राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होना, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन(Violation) कर देश के हितों को नुकसान पहुंचाना, सरकारी अधिकार और संसाधनों का दुरुपयोग करना शामिल है। सेना ने सभी आरोपों में उन्हें दोषी पाया है, हालांकि उन्हें इस फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार दिया गया है। फैज़ हमीद को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का करीबी माना जाता है

गिरफ्तारी और हाउसिंग/रिश्वत घोटाला

फैज़ हमीद को पिछले साल 12 अगस्त को एक हाउसिंग घोटाला केस में आर्मी द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उनका कोर्ट मार्शल शुरू हुआ। यह पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार था जब ISI के किसी पूर्व चीफ को गिरफ्तार किया गया। उन पर अल कादिर ट्रस्ट स्कैम मामले में 5 अरब रुपए की रिश्वत लेने का भी आरोप है, जिसका खुलासा इमरान खान की सरकार में मंत्री रहे फैजल वाबडा ने किया था। अल कादिर ट्रस्ट स्कैम वही मामला है जिसके चलते मई 2023 में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया था, और जिसके बाद पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़की थी, जिसमें जिन्ना हाउस और आर्मी हेडक्वॉर्टर पर भी हमला हुआ था।

अन्य पढ़े: वेनेजुएला पर अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन


तालिबान और विवादित कार्यकाल

लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) फैज़ हमीद ने 2019 से 2021 तक ISI के डायरेक्टर जनरल के तौर पर काम किया है। उनका कार्यकाल विवादों में रहा, खासकर अगस्त 2021 में तालिबान द्वारा अफगानिस्तान पर कब्ज़ा करने के बाद। सितंबर 2021 की शुरुआत में, जनरल फैज़ हमीद चुपचाप काबुल गए थे और वहाँ के एक फाइव स्टार होटल में तालिबान के आला नेताओं के साथ नज़र आए थे। जब एक ब्रिटिश महिला पत्रकार ने उनसे सवाल किया, तो उनका संक्षिप्त जवाब था, “ऑल इज वेल”। फैज हमीद पर सेवानिवृत्ति के बाद भी पाकिस्तानी(Pakistan) सेना के नियमों का उल्लंघन करने और ISI चीफ के तौर पर अपने पद का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगे थे।

फैज़ हमीद को किन मुख्य आरोपों में दोषी ठहराया गया है और वे किस पूर्व प्रधानमंत्री के करीबी माने जाते हैं?

फैज़ हमीद को राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट का उल्लंघन करने, और सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने जैसे चार गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया गया है। वे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के करीबी माने जाते हैं।

फैज़ हमीद की गिरफ्तारी क्यों ऐतिहासिक थी और उनके खिलाफ कौन सा बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया था?

फैज़ हमीद की गिरफ्तारी इसलिए ऐतिहासिक थी क्योंकि वह पाकिस्तान(Pakistan) के इतिहास में ISI के पहले पूर्व प्रमुख थे जिन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ अल कादिर ट्रस्ट स्कैम में 5अरब रुपए की रिश्वत लेने का आरोप भी था।

अन्य पढ़े:

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर साइन? पीयूष गोयल का बड़ा बयान…

भारत–अमेरिका ट्रेड डील पर साइन? पीयूष गोयल का बड़ा बयान…

बांग्लादेश में 12 फरवरी को जनता चुनेगी नई सरकार, यूनुस पर भी नजरें

बांग्लादेश में 12 फरवरी को जनता चुनेगी नई सरकार, यूनुस पर भी नजरें

अमेरिका में $1 मिलियन में ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’

अमेरिका में $1 मिलियन में ‘ट्रम्प गोल्ड कार्ड’

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होंगे आम चुनाव

बांग्लादेश में 12 फरवरी 2026 को होंगे आम चुनाव

म्यांमार में अस्पताल पर सैन्य हवाई हमला, 31 की मौत और 70 घायल

म्यांमार में अस्पताल पर सैन्य हवाई हमला, 31 की मौत और 70 घायल

मेक्सिको ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

मेक्सिको ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

वेनेजुएला पर अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन

वेनेजुएला पर अमेरिका का सैन्य ऑपरेशन

OMAN- ओमान में भारत के साथ चीन भी बना सकता है नौसैनिक अड्डा?

OMAN- ओमान में भारत के साथ चीन भी बना सकता है नौसैनिक अड्डा?

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू…

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू…

IRAN-मिसाइल उत्पादन में तेज़ी, इज़राइल की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

IRAN-मिसाइल उत्पादन में तेज़ी, इज़राइल की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

H-1B, H-4 वीज़ा अपॉइंटमेंट रद्द | सोशल मीडिया जांच का असर…

H-1B, H-4 वीज़ा अपॉइंटमेंट रद्द | सोशल मीडिया जांच का असर…

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 SA 74 पर ऑलआउट, भारत की 101 रन की जीत

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 SA 74 पर ऑलआउट, भारत की 101 रन की जीत

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870