UK : महिलाओं के लिए डिजाइन किया गया टी एप…इन दिनों चर्चा में क्यों

Read Time:  1 min
टी एप
टी एप
FONT SIZE
GET APP

लंदन। इन दिनों एक एप चर्चा में है, जो महिलाओं के लिए खास तौर पर डिजाइन (Design) किया गया है। हम बात कर रहे हैं टी एप की, जिस पर महिला चुपके से पुरुषों को रेट और रिव्यू करती हैं। इस एप पर महिलाएं बिहेवियर, लॉयैलिटी और डेटिंग अनुभव के आधार पर पुरुषों को रेट करती हैं। महिलाएं उन पुरुषों को रेट करते हैं, जिससे उन्होंने मुलाकात की होती है।

पिछले कुछ दिनों से टी एप (Tea App) एक डेटा ब्रीच को लेकर चर्चा में है। टी एप एक बड़े डेटा लीक का शिकार हुआ है, जिसमें 72 हजार तस्वीरें लीक हुई हैं। इसमें 13 हजार सेल्फी या सेल्फी फोटो आईडी शामिल हैं, जिन्हें यूजर्स ने अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए समिट किया था। वहीं 59 हजार फोटोज ऐसी हैं, जो पोस्ट, कॉमेंट या डायरेक्ट मैसेज की है, जो एप पर उपलब्ध है।

टी महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव एप है

टी महिलाओं के लिए एक्सक्लूसिव एप है। इस पर वे उन पुरुषों को रेट और रिव्यू कर सकती हैं, जिनसे वे मिली हैं या फिर डेट कर चुकी हैं। एप पर महिलाएं एक-दूसरे को टी स्पिल यानी रियल-लाइफ रिव्यू शेयर करती हैं। इन रिव्यूज के जरिए दूसरी महिलाओं को पता चलता है कि वे जिस शख्स से मिली हैं, वहां भरोसेमंद है या नहीं। या सिर्फ टाइमपास करता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी एप का डेटा एक थर्ड पार्टी क्लाउड से लीक हुआ है।

लीक में महिलाओं के नाम, ईमेल और प्रोफाइल डीटेल्स तक शामिल हैं

लीक में महिलाओं के नाम, ईमेल और प्रोफाइल डीटेल्स तक शामिल हैं। इसके अलावा रेट किए गए पुरुषों की जानकारी और रिव्यू, फोटो और दूसरी डिटेल्स लीक हुई हैं। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स के ईमेल और नंबर लीक नहीं हुए हैं। इस डेटा लीक का असर सिर्फ उन यूजर्स पर पड़ेगा, जिन्होंने फरवरी 2024 से पहले साइन-अप किया था

महिलाओं के लिए टी ऐप क्या है?

टी को महिलाओं के लिए एक वर्चुअल व्हिस्पर नेटवर्क के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जिससे वे पुरुषों की तस्वीरें अपलोड कर सकती हैं और उन्हें नाम से खोज सकती हैं। उपयोगकर्ता किसी विशिष्ट पुरुष को “लाल झंडा” या “हरा झंडा” बताते हुए टिप्पणियाँ छोड़ सकते हैं, और उनके बारे में अन्य जानकारी साझा कर सकते हैं।

Read more : Neavy Day इस साल अरब सागर के किनारे तिरुवनंतपुरम में मनाया जाएगा

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।