Bangladesh News : पीट-पीटकर और जहर देकर व्यक्ति की हत्या

Read Time:  1 min
बांग्लादेश
बांग्लादेश
FONT SIZE
GET APP

बांग्लादेश में एक और हिंदू समुदाय की हत्या कर दी गई। गुरुवार को सुनामगंज जिले में जॉय महापात्रो नाम के एक हिंदू व्यक्ति को बुरी तरीके से पीटा गया। महापात्रो के परिवार के अनुसार, उन्हें एक स्थानीय व्यक्ति ने बुरी तरीके से पीटा और फिर जहर दे दिया। 

काफी डरी हुई है बांग्लादेश की हिंदू आबादी

हालत खराब होने पर महापात्रो को सिलहट एमएजी उस्मानी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महापात्रों की (ICU) में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू आबादी काफी डरी हुई है 

नरसिंगदी शहर में हिंदू व्यक्ति की हुई थी हत्या

बांग्लादेश में (Bangladesh) अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस के कार्यकाल के दौरान अल्पसंख्यकों पर हमले काफी बढ़ गए हैं। कुछ दिनों पहले ही बांग्लादेश के नरसिंगदी शहर में एक 40 वर्षीय हिंदू व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी थी। इसके बाद से बांग्लादेश की हिंदू आबादी में भय का माहौल है।

ये भी पढ़ें: The Raja Saab collections : संक्रांति पर प्रभास का धमाका? ‘द राजा साब’ ने सबको चौंकाया!

पत्रकार राणा प्रताप को कट्टरपंथियों ने मारी गोली

5 जनवरी को जशोर के कोपलिया बाजार में हिंदू व्यापारी और पत्रकार राणा प्रताप की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिछले महीने की 18 दिसंबर को मयमनसिंह में एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाले दीपू चंद्र दास की ईशनिंदा के आरोपों पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। बाद में उनके शव को एक पेड़ से बांधकर जला दिया गया था।

खोकन चंद्र दास की चाकू मारकर की गई हत्या

31 दिसंबर 2025 को व्यापारी खोकन चंद्र दास को शरियतपुर में चाकू मारकर जला दिया गया था। तीन दिन बाद ढाका में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मानवाधिकार समूहों और अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों ने हिंदू लोगों की बार-बार हो रही हत्याओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि गिरफ्तारी में देरी और स्थानीय अधिकारियों की कमजोर कार्रवाई अपराधियों को बढ़ावा दे रही है और कमजोर समुदायों में भय बढ़ा रही है।

बांग्लादेश में कितने करोड़ हिंदू हैं?

2022 की जनगणना के अनुसार बांग्लादेश की कुल आबादी लगभग 17 करोड़ थी. इसमें हिन्दुओं की जनसंख्या 1 करोड़ 30 लाख के आस पास थी. 2025 तक जनसंख्या वृद्धि और माइग्रेशन के आधार पर बांग्लादेश में अनुमानित हिन्दू आबादी 1 करोड़ तीस लाख से एक करोड़ 50 के आस पास हो सकती है.

ये भी पढ़ें:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।