USA- गोलियों की गूंज के बीच मेजों के नीचे दुबके ट्रंप, बाल-बाल बचे शीर्ष नेता

Read Time:  1 min
डोनाल्ड ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप
FONT SIZE
GET APP

वाशिंगटन,। जंग को बच्चों का खेल समझने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सामने मौत देखकर इतने डर गए कि मेज के नीचे छिपे दिखाई दिए। व्हाइट हाउस (White House) कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vense) मंच पर मौजूद थे, तभी अचानक गूंजी गोलियों की आवाजों ने वहां मौजूद पत्रकारों, हॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं के होश उड़ा दिए।

गोलियों की आवाज से मचा हड़कंप, बदल गया माहौल

पल भर में हंसी-मजाक का माहौल भयानक चीख-पुकार और भगदड़ में बदल गया। जैसे ही पहली गोली चली, सुरक्षाकर्मी नीचे झुकें! और रास्ते से हटें! चिल्लाते हुए हॉल में दौड़ पड़े, जिससे वहां मौजूद मेहमानों के बीच अपनी जान बचाने की होड़ मच गई।

मेजों के नीचे छिपे मेहमान, हर तरफ अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस समय वेटर अगले कोर्स का खाना परोसने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन गोलियों की गूंज सुनते ही हर तरफ अफरा-तफरी मच गई। महंगे गाउन और सूट पहने मेहमान जान बचाने के लिए डिनर टेबल के नीचे दुबक गए। भागदौड़ के कारण मेजों पर सजी वाइन की बोतलें और कांच के गिलास फर्श पर गिरकर चकनाचूर हो गए, जिससे पूरे बॉलरूम में कांच और शराब बिखर गई।

सीक्रेट सर्विस ने संभाला मोर्चा, सुरक्षित निकाले गए ट्रंप

सीक्रेट सर्विस के एजेंट बिजली की गति से मंच पर पहुंचे और राष्ट्रपति ट्रंप व उनकी पत्नी को सुरक्षित घेरे में लेकर बाहर की ओर भागे। उस वक्त हॉल के भीतर का दृश्य इतना डरावना था कि लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर रहे थे और रास्ते के लिए चिल्ला रहे थे। होटल के भीतर फंसे मेहमानों के लिए वे कुछ मिनट किसी बुरे सपने जैसे थे।

बाहर भी हाई अलर्ट, हेलिकॉप्टरों की आवाज से बढ़ी दहशत

मंच से लगातार घोषणाएं की जा रही थीं कि कोई भी बाहर न निकले, जबकि बाहर का नजारा और भी तनावपूर्ण था। व्हाइट हाउस के पास के पूरे इलाके को नेशनल गार्ड और पुलिस ने घेर लिया था और आसमान में मंडराते हेलिकॉप्टरों के शोर ने दहशत को और बढ़ा दिया था।

हमलावर गिरफ्तार, लेकिन दहशत का माहौल कायम

अमेरिकी अटॉर्नी जीनिन पिरो ने अंदर के हालात बयां करते हुए कहा कि गोलियों के बाद उन्हें तुरंत बाहर ले जाया गया और अब पूरी इमारत सीक्रेट सर्विस के कब्जे में है। करीब आधे घंटे के भारी सस्पेंस और डर के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर जानकारी दी कि हमलावर पकड़ा गया है और वे सुरक्षित हैं। हालांकि हमलावर के पकड़े जाने के बाद भी होटल के भीतर सन्नाटा और दहशत कम नहीं हुई।

अन्य पढ़े: भारत की खेलों की महाशक्ति बनने की राह

टूटा सामान और सहमे लोग, सुरक्षा चूक की गवाही

टूटे हुए गिलास, बिखरा हुआ खाना और टेबल के नीचे छिपे सहमे हुए लोग इस बात की गवाही दे रहे थे कि सुरक्षा में हुई एक चूक ने दुनिया की सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जगहों में से एक को पल भर में श्मशान जैसी खामोशी और खौफ से भर दिया था।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।