Iran Crisis : ईरान में आर्थिक संकट, खाने तक के लिए तरसे लोग

Read Time:  1 min
Iran Crisis
Iran Crisis
FONT SIZE
GET APP

ईरान में आर्थिक संकट गहराया, आम जनता बेहाल

Iran Crisis : हालिया युद्ध के बाद ईरान गंभीर आर्थिक संकट में फंस गया है। देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे आम लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महंगाई आसमान छू रही है, जबकि लोगों की आय तेजी से घट रही है। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है और हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं।

महंगाई चरम पर, जरूरी सामान खरीदना भी मुश्किल

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य महंगाई 112 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुकी है। खाने के तेल की कीमतों में लगभग 200 प्रतिशत तक उछाल देखा गया है। चावल और अंडे जैसे सामान्य खाद्य पदार्थ भी लोगों की पहुंच से बाहर हो गए हैं। यहां तक कि अंतिम संस्कार से जुड़े खर्चों में भी 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

अन्य पढ़े: भारत की खेलों की महाशक्ति बनने की राह

बेरोजगारी बढ़ी, मुद्रा कमजोर और बाजार बंद

इस संकट के कारण लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं। आधिकारिक तौर पर करीब 10 लाख लोगों ने अपनी नौकरी (Iran Crisis) खोई है, जबकि अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार यह संख्या 30 से 40 लाख तक हो सकती है। करीब 1.5 करोड़ लोग बिना आय के संघर्ष कर रहे हैं। दूसरी ओर, ईरान की मुद्रा रियाल की कीमत ऐतिहासिक स्तर तक गिर गई है और एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग 16 लाख रियाल तक पहुंच गई है।
इसी अनिश्चितता के चलते तेहरान स्टॉक एक्सचेंज पिछले 8 हफ्तों से बंद है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे तो महंगाई 500 प्रतिशत तक पहुंच सकती है, जिससे देश में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

Sai Kiran

लेखक परिचय

Sai Kiran

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।