पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि ईरान से जुड़े मुद्दे पर उनकी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कोई सीधी बातचीत नहीं हुई है, हालांकि दोनों देशों के रिश्तों को उन्होंने मजबूत बताया।
चीन से रिश्तों पर क्या बोले ट्रंप
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन के बीच संबंध अभी भी अच्छे हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शी जिनपिंग (Xi Zinping) पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को खत्म होते देखना चाहते हैं।
सीधे संवाद से किया इनकार
सीएनएन के एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि उन्होंने इस मुद्दे पर शी जिनपिंग से कोई बातचीत नहीं की है। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर चीन, ईरान को सैन्य मदद देता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
चीन को दी सख्त चेतावनी
ट्रंप ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर बीजिंग तेहरान (Tehran) की मदद करता है तो उसे “बड़ी दिक्कतों” का सामना करना पड़ेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है।
मई में बीजिंग दौरा तय
ट्रंप ने यह भी बताया कि उनकी चीन यात्रा, जो पहले टल गई थी, अब फिर से तय कर दी गई है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर इसकी जानकारी साझा की।
Read also : WB Elections- बंगाल में 11 IPS अधिकारियों का तबादला, कोलकाता पुलिस में नई जिम्मेदारी तय
14-15 मई को होगी शी जिनपिंग से मुलाकात
ट्रंप के मुताबिक, वह 14 और 15 मई को बीजिंग में शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने यह भी कहा कि वह और मेलानिया ट्रंप बाद में वाशिंगटन डीसी में चीनी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की मेजबानी करेंगे।
Read More :