नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान (America and Iran) के बीच संघर्ष और तेज होता दिखाई दे रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने ईरान के दक्षिण-पूर्वी प्रांत सिस्तान और बलूचिस्तान में स्थित चाबहार क्षेत्र (Chabahar Region) के पास एक सैन्य ठिकाने पर हमला किया है। यह इलाका पाकिस्तान की सीमा के करीब स्थित है और रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के पास हुआ हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी लड़ाकू विमानों (American fighter jets) ने चाबहार मुक्त व्यापार क्षेत्र के समीप पहाड़ी इलाके में स्थित सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिकी प्रसारक वॉयस ऑफ अमेरिका की फारसी सेवा ने दावा किया है कि हमले के बाद इलाके में जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। बताया जा रहा है कि यह हमला बंदरगाह के पीछे स्थित पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद सैन्य ठिकानों पर किया गया, जिससे इलाके में काफी हलचल मच गई।
ईरानी कार्रवाई के जवाब के तौर पर माना जा रहा हमला
विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला ईरान की हालिया सैन्य गतिविधियों के जवाब में किया गया है। इसके साथ ही स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर बढ़े तनाव और संभावित नाकाबंदी की स्थिति को भी इस कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। चाबहार बंदरगाह क्षेत्र सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और यहां किसी भी सैन्य गतिविधि का असर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर पड़ सकता है।
अन्य पढ़े: Bihar- बिहार में गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़, साइकिल दुकान से 24 सिलेंडर बरामद
17वें दिन भी जारी है ईरान-अमेरिका संघर्ष
ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा सैन्य तनाव अब युद्ध जैसी स्थिति में पहुंच चुका है। दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष का यह 17वां दिन बताया जा रहा है और फिलहाल इसके थमने के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते इस टकराव पर दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि इससे क्षेत्रीय सुरक्षा और वैश्विक व्यापार मार्गों पर भी असर पड़ सकता है।
Read More :