तेलअवीव। (Benjamin Netanyahu) की मौत की अफवाहें पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही थीं। इन दावों को तब और बल मिला जब नेतन्याहू के एक हालिया वीडियो को एआई डीपफेक बताया जाने लगा। हालांकि, अब इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
सोशल मीडिया पर छह उंगलियों वाले वीडियो ने बढ़ाई अफवाहें
अफवाहों की शुरुआत तब हुई जब 13 मार्च को नेतन्याहू के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (Social Media Handle) से एक वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें वे एक मंच से भाषण देते नजर आए। इंटरनेट यूजर्स ने वीडियो के एक विशिष्ट फ्रेम को जूम किया और दावा किया कि उनके दाहिने हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं।सोशल मीडिया पर इसे एआई ग्लिच बताया गया और यह तर्क दिया गया कि प्रधानमंत्री कुछ समय से सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दे रहे हैं, इसलिए सरकार उनकी मौत छिपाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर रही है।
पीएमओ ने खारिज की अफवाहें
इन दावों की गंभीरता को देखते हुए (Israeli Prime Minister’s Office) ने तुर्की मीडिया के माध्यम से बयान जारी किया। कार्यालय ने कहा कि यह पूरी तरह से फेक न्यूज है। प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं और अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। पीएमओ का यह बयान ईरान द्वारा संभावित जवाबी हमलों के दौरान उनके नुकसान की अफवाहों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से जारी किया गया था।
तकनीकी विशेषज्ञों ने किया विश्लेषण
तकनीकी विशेषज्ञों और फैक्ट-चेकर्स ने छह उंगलियों वाले वीडियो का विश्लेषण किया। विशेषज्ञों के अनुसार, जिसे लोग छठी उंगली समझ रहे थे, वह कैमरे के एंगल, हाथ की तेज गति और लाइटिंग के कारण पैदा हुआ एक ऑप्टिकल इल्यूजन (दृष्टि भ्रम) था। कई स्वतंत्र फैक्ट-चेकिंग संस्थाओं ने पुष्टि की कि वीडियो में हाथ की बनावट सामान्य है और वह हिस्सा हथेली का ही एक अंग है जो विशेष एंगल की वजह से उंगली जैसा दिखाई दिया।
अन्य पढ़े: National- वीजा नियमों में ढील, तय समय से ज्यादा रुकने पर नहीं लगेगा जुर्माना
नेतन्याहू पूरी तरह सक्रिय
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता Ayatollah Ali Khamenei की 28 फरवरी को हवाई हमले में मौत के बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इसी माहौल का फायदा उठाकर शरारती तत्वों ने भ्रामक सूचनाएं फैलाईं। नेतन्याहू को आखिरी बार 12 और 13 मार्च को वीडियो संबोधनों में देखा गया, जहां उन्होंने ईरान और हिजबुल्लाह को कड़ी चेतावनी दी थी। स्पष्ट है कि छह उंगलियों वाला विवाद महज तकनीकी भ्रम था और प्रधानमंत्री अपने पद पर पूरी तरह सक्रिय हैं।
Read More :