తెలుగు | Epaper

Mumbai : मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने पाक खुफिया एजेंसी के खोले कई राज

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Mumbai : मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा ने पाक खुफिया एजेंसी के खोले कई राज

26/11 मुंबई आतंकी हमले में शामिल रहे तहव्वुर हुसैन राणा ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की पूछताछ में राणा ने माना है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था।

ISI और लश्कर-ए-तैयबा से संबंध

राणा ने कबूला कि वह पाकिस्तानी सेना और (ISI) का एक भरोसेमंद एजेंट था। खाड़ी युद्ध के समय उसे सऊदी अरब भी भेजा गया था। उसने यह भी बताया कि लश्कर-ए-तैयबा सिर्फ एक आतंकी संगठन नहीं है, बल्कि वह एक जासूसी नेटवर्क की तरह भी काम करता है।

डेविड हेडली से पुराना रिश्ता

राणा ने इस बात की पुष्टि की कि वह आतंकी डेविड हेडली का नज़दीकी दोस्त और सहयोगी था। हेडली लश्कर के लिए कई बार पाकिस्तान में ट्रेनिंग ले चुका था। दोनों ने मिलकर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिशें रचीं।

मुंबई में था राणा, रेकी करने की बात मानी

राणा ने बताया कि जब 2008 में मुंबई (Mumbai) पर आतंकी हमला हुआ, तब वह खुद मुंबई में मौजूद था। उसने यह भी स्वीकार किया कि उसने मुंबई के कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी की थी, जिसमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CST) भी शामिल था। राणा के मुताबिक, यह सब कुछ ISI और लश्कर की साजिश का हिस्सा था।

इमिग्रेशन फर्म की आड़ में आतंकी साजिश

राणा ने मुंबई में अपनी इमिग्रेशन सर्विस फर्म खोली थी, जिसका मकसद दिखाने के लिए कारोबार बताया गया। लेकिन असल में वह इसका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए कर रहा था। फर्म से जुड़े लेन-देन को ‘बिजनेस खर्च’ के रूप में पेश किया गया ताकि शक न हो।

मुंबई पुलिस अब राणा को लेगी हिरासत में

पूछताछ के बाद अब मुंबई पुलिस तहव्वुर राणा को अपनी हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है। पुलिस का मानना है कि राणा से पूछताछ के जरिए 26/11 हमले से जुड़ी कई और परतें खुल सकती हैं।

26/11 हमला: एक नजर

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकियों ने समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसपैठ की थी। उन्होंने छत्रपति शिवाजी टर्मिनस रेलवे स्टेशन, होटल ताज, होटल ओबेरॉय और एक यहूदी केंद्र पर हमला किया। इस आतंकवादी हमले में 166 लोगों की जान गई और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

राणा पर डेविड हेडली, लश्कर-ए-तैयबा, हरकत-उल-जिहादी इस्लामी और पाकिस्तान की एजेंसियों के साथ मिलकर भारत पर हमला करने की साजिश का आरोप है।

Read more : National : दुनियाभर के पासवर्ड हुए लीक, करोड़ों यूज़र्स हो जाएं सावधान

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

Nikki Murder Case : गूगल टाइमलाइन और सोशल मीडिया से खुलेगा राज़!

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

New Delhi : चोरी हुए हीरे-पन्नों से जड़े 1 करोड़ के सोने के कलश

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

Hyderabad में 69 फीट ऊंचे ‘विश्व शांति महाशक्ति गणपति’ का भव्य विसर्जन

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

National : त्योहारों की खुशखबरी, 22 सितंबर से 375 वस्तुओं पर GST कम

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

Punjab Flood: पंजाब में 43 मौतें, सेना सहायता में जुटी

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

DELHI NCR, पंजाब और उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: यमुना ने मचाया हाहाकार

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

WB : महुआ मोइत्रा विवादों में, सीएम ममता दे सकती हैं क्लास

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

Karnataka: 7 साल के बच्चे से गलती ने ले ली ने परिवार को हिला डाला

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

National : प्रधानमंत्री मोदी लेंगे बाढ़ प्रभावित राज्यों का जायजा

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Mumbai : मुंबई में ढोल-ताशों की गूंज के साथ भक्तों ने बप्पा को विदाई दी

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Delhi : लाल किले से पौन किलो सोने का कलश चोरी, मचा हड़कंप

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

Mumbai : मुंबई में गणेश उत्सव की धूम, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870