नई दिल्ली,। आई-पेक रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पश्चिम बंगाल का राजनीतिक गलियारा पूरी तरह से गरमा गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगाए जाने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाने के बाद भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सियासी हलचल
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले के बाद राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है और सत्तापक्ष व विपक्ष आमने-सामने आ गए हैं।
बीजेपी विधायक अग्रिमित्रा पॉल का तीखा हमला
भाजपा विधायक अग्रिमित्रा पॉल (Agnimitra Paul) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अच्छा सबक सिखाया है और उनकी झूठ की राजनीति अब उजागर हो चुकी है।
घुसपैठ और फर्जी मतदाताओं का आरोप
बीजेपी विधायक पॉल ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों से टीएमसी सरकार और उससे पहले वाम दलों की सरकार ने रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठियों और फर्जी मतदाताओं के सहारे चुनाव जीते। उन्होंने दावा किया कि इस बार पश्चिम बंगाल में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
58 लाख नाम हटने का दावा
पॉल के मुताबिक अब तक करीब 58 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए जा चुके हैं और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंची है और अब सच्चाई जनता के सामने आ रही है।
आई-पेक रेड मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने आई-पेक रेड मामले में बड़ा आदेश देते हुए ईडी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर रोक लगा दी। साथ ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और संबंधित पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
केंद्रीय एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने पर जोर
कोर्ट ने कहा कि कानून के शासन को बनाए रखने और केंद्रीय एजेंसियों को स्वतंत्र रूप से काम करने देने के लिए इस मामले की जांच जरूरी है।
ममता खुद भी चुनाव हारने वाली हैं: शहनवाज
भाजपा नेता सैयद शहनवाज हुसैन ने भी सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को खुद पता है कि वह 2026 के विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाली हैं।
एसआईआर विरोध पर भी निशाना
शहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि जिस तरह राहुल गांधी और तेजस्वी यादव वोट चोरी का मुद्दा उठाकर माहौल बनाते रहे हैं, उसी तरह ममता बनर्जी भी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का विरोध कर रही हैं।
Read More : 70 साल की हुई मायावती, बोलीं–ब्राह्मणों को किसी का चोखा-बाटी नहीं चाहिए
2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी का दावा
शहनवाज हुसैन ने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की हार तय है और पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत होगी।
ममता बनर्जी का इतिहास क्या है?
ममता बनर्जी जन्म 5 जनवरी 1955 एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो 20 मई 2011 से भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल की आठवीं और वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में सेवारत हैं, वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला हैं।
Read More :