AP EAMCET 2026 : Answer Key जारी, ऐसे करें डाउनलोड और चेक

Read Time:  1 min
AP EAMCET 2026 Preliminary Key Out
AP EAMCET 2026 Preliminary Key Out
FONT SIZE
GET APP

मुख्य बातें: 

  • AP EAMCET 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी
  • JNTU काकीनाडा ने जारी की रिस्पॉन्स शीट
  • 27 मई तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका

नई दिल्ली। Jawaharlal Nehru Technological University Kakinada ने (AP EAMCET/EAPCET 2026) परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और फार्मेसी कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आज 25 मई को सुबह 11 बजे जारी कर दी गई है।

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट AP EAMCET Official Portal पर जाकर अपनी आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें AP EAMCET 2026 Answer Key

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आंसर-की चेक कर सकते हैं—

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर (Answer Key) लिंक पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर और हॉल टिकट नंबर दर्ज करें।
  • जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर शिफ्ट-वाइज Answer Key PDF दिखाई देगी।
  • छात्र अपनी रिस्पॉन्स शीट से मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

27 मई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यदि किसी उम्मीदवार को प्रोविजनल आंसर-की में कोई गलती नजर आती है तो वह ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकता है।ऑब्जेक्शन विंडो 25 मई सुबह 11 बजे से 27 मई सुबह 11 बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में जरूरी दस्तावेज और प्रमाण अपलोड करने होंगे।

प्रति प्रश्न 300 रुपये शुल्क

आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रत्येक प्रश्न पर 300 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी। यदि विशेषज्ञ समिति उम्मीदवार की आपत्ति को सही मानती है तो फीस वापस कर दी जाएगी।

Read Also : EDCIL Vacancy 2026: 879 पदों पर भर्ती, बिना फीस के करें आवेदन; 4 जून आखिरी तारीख

जून में जारी हो सकते हैं रिजल्ट

अधिकारियों के मुताबिक, सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद 1 जून 2026 को फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटतारीख
प्रोविजनल Answer Key जारी25 मई 2026
आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि27 मई 2026
प्रति प्रश्न आपत्ति शुल्क₹300
संभावित रिजल्ट डेट1 जून 2026

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।